• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
  6. ट्विलाइट की कहानी
Written By समय ताम्रकर

ट्विलाइट की कहानी

ट्विलाइट
PR
स्टैफिनी मेईर के उपन्यास पर आधारित ट्विलाइट फिल्म पिशाच (वैम्पायर) और मनुष्य की प्रेम कहानी है।

बेल्ला स्वान आम लड़कियों से एकदम अलग है। अपने स्कूल में वह कभी भी अपनी हमउम्र लड़कियों से मिलजुल नहीं पाई। कोई लड़का उसे आकर्षक नहीं लगा। जब उसकी माँ दूसरी शादी कर लेती है तो बेल्ला अपने पिता के साथ वॉशिंगटन में रहना पसंद करती है।

वहाँ उसकी मुलाकात होती है एडवर्ड क्यूलैन से। एडवर्ड उन लड़कों जैसा नहीं है, जिनसे बेला अब तक मिली थी। रहस्यम एडवर्ड में कुछ ऐसी खासियत हैं जो आम लड़कों में नहीं होती हैं।

वह चीते से भी तेज दौड़ सकता है। भागती हुई कार को वह अपने हाथों से रोक सकता है। एडवर्ड की आँखों ने बेला पर जादू कर दिया और दोनों में प्यार हो गया। यह आम प्यार नहीं है।

PR
एडवर्ड वैम्पायर है। 1918 से उसकी उम्र में कोई इजाफा नहीं हुआ है। अन्य पिशाचों जैसा वह भी अमर है, लेकिन वह इंसान का खून नहीं पीता। एडवर्ड और उसके परिवार का रहन-सहन अन्य वैम्पायर्स से अलग है।

अपनी प्रेमिका के रूप में बेल्ला का इंतजार एडवर्ड 90 वर्ष से कर रहा था। लेकिन इस प्यार की राह इतनी आसान नहीं थी। कोई ऐसा शख्स शहर में है जो नहीं चाहता कि वैम्पायर और मनुष्य के बीच प्रेम हो।

फिल्म का निर्देशक कैथरीन हार्डविक ने किया है। रॉबर्ट पैट्टिन्सन, क्रिस्टन स्टीवर्ट, टेलर लॉटनर और एश्ले ग्रीन ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।