शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. होली
  6. होली विशेष : 3 उपाय, हर परेशानी से बचाए
Written By WD

होली विशेष : 3 उपाय, हर परेशानी से बचाए

होली के लोकप्रिय टोटके

holi ke totke in hindi | होली विशेष : 3 उपाय, हर परेशानी से बचाए
होली का पर्व हमारे देश में प्यार और आत्मीयता के लिए जाना जाता है। लेकिन इसका एक और रूप है। तंत्र और मंत्र के लिए भी यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। इस दिन किए गए हर कार्य का खास महत्व होता है और इस दिन आपके द्वारा किए गए हर काम का फल अवश्य मिलता है।

अत: पुराणों में लिखित है कि इस दिन शुभ कार्य ही किए जाने चाहिए। अगर होली के टोटके भी आजमाएं तो कुछ इस तरह कि उनसे किसी को कोई हानि ना पहुंचे। यहां प्रस्तुत टोटके किसी भी प्रकार से किसी और को हानि देने के लिए नहीं है। यह टोटके स्वयं की सफलता, शांति, स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए खास लाभकारी हैं।


उपाय 1

FILE


* होली के दिन सूर्य डूबने से पहले अपने घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में धूप-दीप अवश्य जलाएं।

उपाय 2

FILE


* घर व प्रतिष्ठान की सारी लाइट जला दें तथा मन्दिर के सामने मां लक्ष्मी का कोई भी मंत्र 11 बार मन ही मन जपें।


उपाय 3

FILE


* घर अथवा प्रतिष्ठान की कोई भी कील ले जाकर जिस स्थान पर होली जलनी हो, वहां की मिट्टी में दबा दें। अगले दिन उस कील को निकालकर मुख्य-द्वार के बाहर की मिट्टी में दबा दें। इस उपाय से आपके निवास अथवा प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होगा। ना किसी प्रकार का आर्थिक संकट आप पर आएगा।