Hanuman Chalisa

पंचमी के दिन मनेगी होली

उमरेठ में होगी होली की मस्ती

Written By ND
Updated: शनिवार, 10 मार्च 2012 (11:39 IST)
ND

रंगपंचमी का दिन रंग खेलने का दिन है। इस दिन हर कोई अपने ओढे़ लबादे से बाहर निकलकर मस्ती में डूब जाना चाहता है। रंगपंचमी पर चारों ओर होली की उमंग होगी। आमतौर पर होलिका दहन के दूसरे दिन रंग खेला जाता है। लेकिन होली पांच दिनों बाद पंचमी को होगी।

रंगपंचमी के दिन पूरा गांव उमरेठ होली की मस्ती में डूबेगा। रंगपंचमी को ही होली क्यों इसके पीछे कोई पुख्ता कारण न होकर व्यवस्थाओं के तहत पंरपरा बन गई है। उमरेठ परासिया से बारह किलोमीटर दूर का गांव है।

होली की अपनी परंपरा के चलते इस गांव को प्रसिद्घि मिली है। धुरेंडी पर जब पूरा इलाका होली की मस्ती में डूबा रहता है उमरेठ शांत रहता है। यहां इस दिन न तो हुरियारों की टोलियां गांव में घूमती है न किसी तरह का शोर शराबा होता है। रंगपंचमी को पूरा गांव तरबतर हो जाता है।

ND
उमरेठ में इसको लेकर लोग अलग अलग बातें करते है। सबसे ज्यादा लोग कहते है कि उमरेठ में आदिवासियों का प्रसिद्घ मेघनाद मेला लगता है। इस मेले में दूर दूर से लोग आते है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए यहां धुरेंडी के दिन रंग नहीं खेला जाता। इससे व्यापारियों को भी अपना काम करने में आसानी होती है।

यह परंपरा धीरे धीरे रिवाज बन गई। अब यहां रंगपंचमी को ही होली होती है। क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बूढ़े सभी इस होली में मस्त रहेंगे। जिसमें महिला भी पीछे नहीं रहेंगी।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव