1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Use Holi Color According To Your Rashi

इस रंगपंचमी पर किस राशि के लिए कौनसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए (जानें अपनी राशिनुसार)। Rang Panchami 2019

Use Holi Color According To Your Rashi
होली के ठीक पांच दिन बाद रंगपंचमी मनाई जाती है। रंगपंचमी होली के समापन का पर्व होता है जो चैत्र कृष्ण पंचमी को मनाया जाता है। इस वर्ष सोमवार, 25 मार्च 2019 को रंगपंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। 
 
रंगपंचमी यानी रंगों की मस्ती में डूबने का अवसर, जीवन में रंबबिरंगी खुशियां बिखेरने का अवसर। तो क्यों न हम जीवन को और खुशनुमा, ज्यादा रंगीन बनाने के लिए इस रंगपंचमी पर राशि के अनुसार अपने रंगों का प्रयोग करें। जानिए कि किस राशि के लिए कौन-से रंगों का प्रयोग करना चाहिए?
 
 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।

 
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।

कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।

 
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
धनु :- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
मकर :- बैंगन, नीला और काला आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
 
कुंभ :- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
 
मीनः- आपके रंग लाल और पीले हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपके लिए लाभकारी हैं।