ramcharitmanas

वृंदावन में किस तरह मनाते हैं होली का उत्सव?

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2023 (12:43 IST)
संपूर्ण ब्रजमंडल यानि मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव आदि जगहों पर होलिका उत्सव बसंत पंचमी से ही प्रारंभ हो जाता है। इसके बाद होलाष्टक लगते ही फाग उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है। रंगभरी एकादशी से इस संपूर्ण क्षेत्र में रंग उत्सव की धूम रहती है। बरसाना में लठमार होली खोली जाती है और वृंदावन में होली का अलग ही नजारा रहता है।
 
वृंदावन की होली : 
1. वृंदावन की होली में विदेशी भक्त ज्यादा होते हैं। देश-विदेश के पर्यटक होली पर बांकेबिहारी की नगरी में पहुंच जाते हैं और होली की मस्ती उनके कण-कण में नजर आती है।
 
2. वृंदावन की गलियों में होली रास और रंग की तैयारी 1 महीने पहले से प्रारंभ हो जाती है।
 
3. रंगभरी एकादशी के बाद श्रीबांकेबिहारी धाम में परंपरागत रूप से होली उत्सव शुरू हो जाता है। 
4. श्रीबांकेबिहारी मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और उनकी अष्ट प्रहर विशेष पूजा में 56 भोग लगाए जाते हैं। 
 
5. वृंदावन में चारों तरफ केसर टेसू के फूलों से केसर रंग की धूम नजर आती है और वातावरण सुगंधित हो जाता है। 
 
6. मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन और गुलाल के साथ होली खेली जाती है। 
 
7. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए दूरदराज से लोग आते है और यहां अबीर-गुलाल की मस्ती से सराबोर हो जाते हैं।
 
8. यहां पर रंगभरी एकादशी से रंगपंचमी तक होली की धूम रहती है। खासकर धुलैंडी पर लोग नाचते और गाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

नेपाल में जलप्रलय और भविष्य मालिका: क्या 600 साल पुराने श्लोक में मिलती है ऐसी आपदा की भविष्यवाणी? जानें सच

27 August Birthday: आपको 27 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?

अगला लेख