dharma sangrah
✕

होली के उपाय : काली हल्दी के 3 उपाय, होली के दिन अवश्य आजमाएं

Updated: रविवार, 8 मार्च 2020 (17:08 IST)
kali haldi aur holi


होली का पर्व जहां मस्ती, रंग और ठिठोली के लिए जाना जाता है वहीं इस पर्व पर सेहत, सौन्दर्य, धन, सफलता, प्रगति, नौकरी, करियर, विवाह, संतान प्राप्ति, व्यवसाय में उन्नति, नजर उतारने, आपसी रिश्तों में तनाव और अन्य मनचाही कामना पूर्ति के लिए अचूक उपाय भी आजमाएं जाते हैं। होली पर काली हल्दी के उपाय काफी प्रचलित हैं। प्रस्तुत है काली हल्दी के 3 अचूक उपाय- 
 
काली हल्दी के उपाय
* यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरन्तर अस्वस्थ रहता है, तो होली के दिन सुबह आटे की 2 लोई बनाकर उसमें गीले चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी मात्रा में पिसी काली हल्दी को दबाकर मरीज के ऊपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें। फिर होली का पूजन कर घर लौट आएं। होली के उपरांत लगातार 3 गुरुवार यह टोटका आजमाएं, आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा। 
 
2- कई बार आपको समझ नहीं आता कि आप क्यों बीमार हो रहे हैं, क्यों अचानक से सफलता मिलते-मिलते रह जाती है, सर्वगुण संपन्न होने के बावजूद विवाह नहीं हो रहा है या आपको लगता है जैसे आपके धन को कोई टोक लग गई है तो इस उपाय को होली के दिन अवश्य आजमाएं। काले कपड़े में काली हल्दी को बांधकर 7 बार ऊपर से उतार कर होली की अग्नि में भस्म कर दें। 
 
3- यदि आपके पास धन तो बहुत आता है लेकिन रूकता नहीं है, तो आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। होलिका दहन के दिन चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिन्दूर को साथ में रखकर सजी हुई होली की पूजन कर डिब्बी के साथ 7 प्रदक्षिणा करें फिर स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें। धन आपके पास रूकने लगेगा। 
यहां पढ़ें होली संबंधी समस्त विशेष सामग्री

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

दशहरा 2026: आयुध पूजा, अपराजिता देवी पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

अगला लेख