बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Holi and colors
Written By

होली पर राशिनुसार करें रंगों का चयन, किस्मत चमक सकती है...

Holika dahan 2018
यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
 
 
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
 
कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
 
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
 
कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
 
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
 
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
 
धनु और मीनः- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
 
मकर और कुंभ :- काला, नीला और बैगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
ये भी पढ़ें
नवग्रहों के संग, खूबसूरत होली के रंग