dharma sangrah

चंद्र ग्रहण के दौरान होली का रंग खेला जा सकता है या नहीं...

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 13 मार्च 2025 (18:47 IST)
Effect of lunar eclipse on Holi 2025:13 मार्च 2025 गुरुवार को होलिका दहन के बाद अगले दिन धुलेंडी पर होली मनाने की परंपरा है। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होता है और पूर्णिमा की समाप्ति के बाद फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि में होली खेली जाती है परंतु इस बार होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही मीन संक्रांति और खरमास का योग भी बन रहे है। ऐसे में होली का रंग खेलना चाहिए या नहीं?
 
दिल्ली टाइम अनुसार पूर्णिमा तिथि का समय:-
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे से प्रारंभ।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त।
उपरोक्त के अनुसार दोपहर 12:23 बजे से फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी।ALSO READ: चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, सूतक काल का समय क्या है, किन राशियों पर रहेगा प्रभाव?
होली पर चंद्र ग्रहण का प्रारंभ और समाप्ति का समय:
भारतीय समय अनुसार 14 मार्च 2025 को सुबह 09:29 बजे से चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी जो दोपहर 03:29 पर पूर्णत: समाप्त हो जाएगा। हालांकि इसका पीक टाइम सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 के बीच ही रहेगा। इसलिए दोपहर 02:18 बजे ही चंद्र ग्रहण को समाप्त मान लिया जाएगा।
 
चंद्र ग्रहण के दौरान होली खेल सकते हैं या नहीं?
- भारत में होली पर चंद्र ग्रहण और सूतक काल का कोई प्रभाव नहीं रहेगा क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए धुलेंडी का पर्व पूर्णिमा तिथि की समाप्ति के बाद मनाया जा सकता है।
 
- कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 14 मार्च को दोपहर बाद प्रतिपदा तिथि मानकर होली खेल लेना चाहिए और कुछ का मानना है कि उदया तिथि यानी 15 मार्च को होली मनाना चाहिए। इस मान से मिथिला क्षेत्र में होली 15 मार्च को मनाई जाएगी परंतु संपूर्ण भारत में 14 मार्च को ही होली का त्योहार मनाया जाएगा।ALSO READ: चंद्र ग्रहण 2025 का 12 राशियों पर प्रभाव, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख