Daily Horoscope

Holika dahan 2024: 5 लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन नहीं तो होगा अशुभ

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (13:51 IST)
Holika dahan 2024: फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा करके उसे जलाया जाता है परंतु ऐसी मान्यता है कि 5 ऐसे लोग हैं जिन्हें होलिका दहन नहीं देखना चाहिए क्योंकि इससे उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आओ जानते हैं कि वे कौन से पांच लोग हैं।
ALSO READ: होलिका दहन से दूर करें हर पीड़ा, जानें 11 सरल असरकारी उपाय
होलिका दहन के 8 दिन पूर्व होलाष्टक प्रारंभ होता है। इन आठ दिनों में 8 ग्रह अपनी उग्र अवस्था में होते हैं। इसी के साथ इन दिनों को अशुभ भी माना जाता है क्योंकि भक्त प्रहलाद को 8 दिनों तक उनके पिता ने कठोर पीड़ा दी थी। इसलिए इन 8 दिनों और होलिका दहन पर 5 लोगों को दूर रहना चाहिए।
 
1. गर्भवती महिलाएं : गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन और उसकी पूजा से दूर रहना चाहिए। क्योंकि मान्यता अनुसार इससे उनके होने वाले बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सेहत को लेकर नुकसान हो सकता है। बच्चे के भविष्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
ALSO READ: Holika dahan 2024: होलिका दहन के दिन करें 5 सरल अचूक उपाय
2. नवविवाहिताएं : जिन लड़कियों और लड़कों का अभी ही विवाह हुआ है उन्हें भी होलिका दहन से दूर रहना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में संकट आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल आ जाती है।
3. नवजात शिशु : नवजात बच्चों को भी होलिका के पास नहीं ले जाना चाहता है। उन पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि होलिका दहन में सब अपनी नकारात्मकता की आहुति देने आते हैं।
 
4. सास बहू : सास बहू दोनों को एक साथ होलिका दहन स्थल के पास नहीं रहना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
ALSO READ: 24 मार्च को भद्रा के उपरांत होगा होलिका दहन, जानें सही समय और भविष्य-संकेत
5. इकलौती संतान : जिन लोगों की इकलौती संतान होती है उन्हें भी अपनी संतान के साथ होलिका दहन की अग्नि देखने से बचना चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग को होलिका दहन की परंपराओं का निर्वाह करना चाहिए।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख