Daily Horoscope
✕

भारत पाक युद्ध: जैसलमेर वालों को फिर मिला तनोट की माता का सुरक्षा आशीर्वाद

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 मई 2025 (17:48 IST)
राजस्थान के जैसलमेर से करीब 130 किमी दूर स्थि‍त माता तनोट राय (आवड़ माता) का मंदिर है। तनोट माता को बलूचिस्तान की देवी हिंगलाज माता का एक रूप माना जाता है। तनोट भाटी राजपूतों की राजधानी थी। बाद में उन्होंने जैसलमेर को अपनी राजधानी बनाया। तनोट माता का य‍ह मंदिर यहां के स्थानीय निवासियों का एक पूज्यनीय स्थान हमेशा से रहा है परंतु 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान जो चमत्कार देवी ने दिखाए उसके बाद तो भारतीय सैनिकों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों की श्रद्धा का यह विशेष केन्द्र बन गया।
 
1965 भारत पाक युद्ध की घटना: यदि श‍‍त्रु तनोट पर कब्जा कर लेता तो वह रामगढ़ से लेकर शाहगढ़ तक के इलाके पर अपना दावा कर सकता था। अत: तनोट पर अधिकार जमाना दोनों सेनाओं के लिए महत्वपूर्ण बन गया था। 17 से 19 नवंबर 1965 को पाकिस्तानी सेना ने तीन अलग-अलग दिशाओं से तनोट पर भारी आक्रमण किया। दुश्मन ने तनोट माता के मंदिर के आसपास के क्षेत्र में करीब 3 हजार गोले बरसाएं पंरतु अधिकांश गोले अपना लक्ष्य चूक गए। अकेले मंदिर को निशाना बनाकर करीब 450 गोले दागे गए परंतु चमत्कारी रूप से एक भी गोला अपने निशाने पर नहीं लगा और मंदिर परिसर में गिरे गोलों में से एक भी नहीं फटा और मंदिर को खरोंच तक नहीं आई।
 
सैनिकों ने यह मानकर कि माता अपने साथ है, कम संख्या में होने के बावजूद पूरे आत्मविश्वास के साथ दुश्मन के हमलों का करारा जवाब दिया और उसके सैकड़ों सैनिकों को मार गिराया। दुश्मन सेना भागने को मजबूर हो गई। कहते हैं सैनिकों को माता ने स्वप्न में आकर कहा था कि जब तक तुम मेरे मंदिर के परिसर में हो मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी। सैनिकों की तनोट की इस शानदार विजय को देश के तमाम अखबारों ने अपनी हेडलाइन बनाया।
 
1965 भारत पाक युद्ध की घटना: 
एक बार फिर 4 दिसम्बर 1971 की रात को पंजाब रेजीमेंट की एक कंपनी और सीसुब की एक कंपनी ने मां के आशीर्वाद से लोंगेवाला में विश्व की महानतम लड़ाइयों में से एक में पाकिस्तान की पूरी टैंक रेजीमेंट को धूल चटा दी थी। लोंगेवाला को पाकिस्तानी टैंकों का कब्रिस्तान बना दिया था। लोंगेवाला विजय के बाद माता तनोट राय के परिसर में एक विजय स्तंभ का निर्माण किया, जहाँ हर वर्ष 16 दिसम्बर को महान सैनिकों की याद में उत्सव मनाया जाता है।
<

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट श्री Tanot Mata मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पुनः खुल गया, पूरी खबर ????????https://t.co/XXmKcMBrjP#jaisalmer #India #Pakistan #IndiaPakistan #Rajasthan pic.twitter.com/fsuoSG64BE

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 16, 2025 >
वर्तमान 2025 में पाकिस्तान ने जैसलमेर पर किया ड्रोन हमला:
8 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने जैसलमेर और उसके आसपास ड्रोन से हमला किया लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि जैसलमेर में पाकिस्तान ने कुछ बम भी गिराए थे लेकिन नीचे गिरने के बाद वह फटे नहीं। एक गांव में तो जिंदा बम मिला था जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख