Daily Horoscope
✕

गीता जयंती 2024: आपका जीवन बदल देंगे भगवद् गीता के ये 10 अनमोल वचन

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (11:29 IST)
ALSO READ: गीता जयंती पर विशेष : भगवद् गीता का क्या महत्व है?

Bhagwat Geeta : हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि पर मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जाती है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार महाभारत काल में इसी दिन कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, वह गीता में बताया गया है। और गीता के उपदेश में हमें आदर्श जीवन जीने, धर्म पथ का अनुसरण करने और अपने द्वारा किए जा रहे कर्मों के महत्व को समझाते है। 
 
Highlights 
 
आइए यहां जानते हैं श्रीमद्‍भगवद्गीता के खास उपदेश और अमूल्य विचार...
 
1. श्री कृष्ण कहते हैं भगवान को जानने के लिए भक्ति ही एकमात्र साधन है।
 
2. श्रीमद्‍भगवद्गीता के अनुसार जहां भगवान हैं वहां ऐश्वर्य, विजय और अलौकिक शक्ति हमेशा रहती है।
 
3. ज्ञान को प्राप्त करने के लिए विनम्रता आवश्यक है।
 
4. जिनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभाजित रहती है, वो अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर पाते।
 
5. इस संसार में सारे जीव भगवान के ही अंश हैं।
 
6. गीता कहती हैं भगवान सबके हृदय में विराजमान हैं और उन्हीं से ही स्मृति तथा विस्मृति हमें प्राप्त होती है।
 
7. आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही मरती है।
 
8. कृष्ण कहते हैं क्रोध में व्यक्ति अपना नियंत्रण खो बैठता है और आवेश में गलत कार्य करके जीवनभर पछताता है।
 
9. भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। 
 
10. गीता के अनुसार मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे उसी के अनुरूप फल मिलता है। अत: व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: गीता जयंती पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख