Hanuman Chalisa
✕

रंगीली चिड़िया

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2026 (16:53 IST)
एक थी चिड़िया, रंगबिरंगी, लाल, नीले, हरे, गुलाबी पंखों वाली। पंख चमकीले भी थे और भड़कीले भी। चोंच पीले रंग की थी, नुकीली सुंदर सी। उसकी जान-पहचान वाले पंछी उसे रंगीली चिड़िया कहते थे। वह पेड़ की खोह में बने एक घोसले में अपने नन्हें चूजों के साथ रहती थी। चूजे दिनभर चिक-चिक चिकर चें-चें-चें करते रहते थे। भोर होती तो चिड़िया घोसले से निकलती उड़कर जाती और किसी आंगन छत या किसी गलियारे से दाने अपनी चोंच में दबाकर लाती और चूजों को खिलाती। आज जैसे ही सूरज निकला वह फुर्र से उड़ी और रमेसा के घर की छत की मुंडेर पर जा बैठी। छत पर थोड़े से चावल के दाने बिखरे थे। चिड़िया ने इधर-उधर देखा फिर छत पर कूद गई। वहां पर बिखरे पड़े दाने चोंच से उठाए और लप्प से निगल लिए।
 
दाने थोड़े से ही थे। उसका पेट ही नहीं भरा तो वह फिर से उसी मुंडेर पर जा बैठी। दूर-दूर तक नज़र दौड़ाई तो उसे सुरेसा की छत पर एक मोटी चादर पर गेहूं पड़े दिखाई दिए। घर मालकिन ने सूखने डाले थे।वह फर्र-फर्र उड़ी और सुरेसा के छत की मुंडेर पर जा बैठी। वाह इतना सारा अनाज मजा आ गया। आज छककर भोजन करुंगी।बहुत दिनों से अच्छा भरपेट भोजन नहीं मिला।
ALSO READ: 'रसगुल्लों पर चर्चा'
यह सोचकर वह उस छत पर कूद गई। खूब सारे दाने चुगे। अरे! अपने बच्चों को भी तो भोजन ले जाना है, मैं तो भूल ही गई। यह विचारकर उसने दाने उठाए और घोसले की तरफ उड़ चली।बच्चे बहुत भूखे थे, सारे दाने चट कर गए।

चिड़िया फिर उड़कर वापस आई और रमेसा की छत की मुंडेर पर जा बैठी। आसपास गर्दन घुमाई लेकिन कहीं दाने नहीं दिखाई दिए। तीन-चार घरों के आगे रहमत चाचा का घर था। दूर से उसे लगा कि उनकी छत पर ज्वार-बाजरा जैसी किसी फसल के दाने बिखरे पड़े हैं।
 
यह कैसी दुविधा है फिर इतनी दूर उड़कर जाओ और दाने पहचानों और उठाकर लाओ। यदि दाने न होकर केवल कूड़ा-कचरा निकला तो वहां तक जाना व्यर्थ ही होगा।चिड़िया सोचने लगी। फिर आंखे बंद करके प्रार्थना करने लगी, काश मेरी गर्दन इतनी लंबी हो जाए कि यहां बैठे-बैठे ही दूर-दूर के दाने उठा लाऊं।
 
उसने ऐसा सोचा ही था कि उसकी प्रार्थना कबूल हो गई। उसकी गर्दन लंबी हो गई। रहमत चाचा की छत तक पहुंच गई। उसने दाने उठाए। कुछ खुद खाए और बहुत सारे मुंह में भरकर अपने घोसले में ले आई। अब तो वह रोज रमेसा की छत की मुंडेर पर बैठ जाती और जिसकी छत पर दाने बिखरे दिखते वहां तक अपनी गर्दन लंबी करके ले जाती और दाने उठाकर ले आती। खुद खाती और अपने चूजों को खिलाती। उड़ना लगभग बंद हो गया। रमेसा की छत और घोसला बस इतनी उड़ान बची उसके पास।
ALSO READ: विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं
एक दिन जैसे ही वह भोर में घोसले से निकलकर छतों की तरफ उड़ने को हुई तो लड़खड़ा कर नीचे की तरफ गिरने लगी। गिरते पड़ते बड़ी मुश्किल से रमेसा की छत तक पहुंच पाई। हे भगवान ये क्या हो रहा है? मेरे पंखों को क्या हुआ? मेरी उड़ने की शक्ति कहां गई? वह सोच में पड़ गई।

अरे, मैं तो कई दिनों से ठीक से उड़ी भी नहीं।एक जगह बैठकर गर्दन लंबी करके दाने उठा लाती हूं। पंखों को भी कितना आराम मिला फिर भी।
 
तभी पास में बैठी एक दूसरी चिड़िया चें-चें चिहुंग-चिहुंग करके उसके पास आ बैठी। उसकी तरफ देखा फिर दूर दिख रहे एक पांच मंजिला मकान की तरफ उड़ गई। थोड़ी ही देर में वापस आ गई। चोंच में एक दाना था। उसने दाना निगला और फुर्र से आसमान में उड़ गई। ऊपर दो-तीन चक्कर लगाए और फिर वापस आकर उसके बगल में बैठ गई। अपने पंख फड़फड़ाने लगी।
 
रंगीली चिड़िया जैसे सोते से जाग गई। यह मैंने क्या किया, लंबी गर्दन कर लेने का वरदान, पंखों को आराम अरे!अपने हाथों से अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली मैंने। उड़ना बंद हुआ तो पंख शक्तिहीन हो गए। उड़ भी नहीं पा रही हूं। आंख बंद करके फिर प्रार्थना करने लगी- मैं जैसी पहले थी वैसी ही हो जाऊं- लंबी गर्दन हो जाने वाला वरदान नहीं- नहीं मुझे नहीं चाहिए यह सुविधा। यहरद्द हो जाए...
 
उड़कर जाऊंगी दाना लाऊंगी। इस मुंडेर से उस मुंडेर तक, इस छत से उस छत तक और इस पेड़ से उस पेड़ तक भरपूर उडूंगी।फिर आसमान में पहुंच जाऊंगी फुर्र से पंख पसारे और उसकी प्रार्थना स्वीकार हो गई। अब वह पहले जैसी फुर्र-फुर्र उड़ने वाली रंगीली चिड़िया बन गई है।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख