शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. कथा-सागर
  4. A short Story about Me Too

#MeToo पर लघुकथा : सीढ़ियां

#MeToo पर लघुकथा : सीढ़ियां - A short Story about Me Too
ज्योति जैन           
 
"तुम्हारे साथ बहुत बुरा हुआ....!"
 
"इन लम्पट पुरुषों का चेहरा तो उजागर होना ही चाहिए....!"
 
"और क्या... कमीनों  की करतूतों के बारे में सबको पता तो चले..."
 
"लेकिन सुनो...! ये सब तुमने तब क्यों नही उजागर कर दिया...?"
 
"..................."
 
"टैल मी.....?"
 
"पागल हूं क्या...? जब सीढ़ी पर चढ़ते हैं,तो उसे अपने ही पैर से गिराते हैं क्या....? बुद्धू...!"
 
"तो अब वो सीढ़ी की लकड़ी सड़कर कमजोर हो गई है...या तुम ऊपर आ गई हो....?"
ये भी पढ़ें
फूलों से पाएं सेहत और सौन्दर्य लाभ, जानिए 7 तरीके