Hanuman Chalisa
✕

वेलेन्टाइन डे पार्टी : A Short Story About Love

Updated: रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (23:19 IST)
आरती और अजय भी सोसायटी की  वेलेन्टाइन डे पार्टी में पहुँचे।
  नृत्य चल रहा था।
 " तुम भी शामिल हो जाओ।" अजय ने बड़े ही प्यार से  आरती को कहा।
 " अरे नहीं, मुझसे नृत्य नहीं होगा।"
 " अरे, हो जाएगा। जाओ भी।"
    अजय ने इतने प्यार से कहा कि वह शामिल हो गई। धीरे-धीरे सबके साथ उसके भी कदम गीत की धुन पर थिरकने लगे। 
 अजय उसे देख मुस्करा रहा था। 
 
अजय के पास बैठे मेहरा जी मुस्कराते हुए कहने लगे - " आपको यहाँ व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे पार्टी में मजा आ रहा है?"
 
 "जी, बहुत मजा आ रहा है। जब से मेरा एक्सीडेन्ट हुआ है, आरती दिन-रात मेरी सेवा कर रही है। इस अवस्था में उसे मैं कहीं लेकर तो जा नहीं सकता था। उसकी खुशी के लिए सोसायटी की पार्टी में ला सकता था, तो हम साथ चले आए।"
 
  नृत्य समाप्त हो गया।
 आरती ने ज्यूस का गिलास उठाया और अजय के पास आ गई।
 " लो, ज्यूस पी लो। आपने मेरा वैलेन्टाइन डे इतना खुबसूरत बना दिया। मुझे पता है कि आप मेरी खुशी के लिए ही यहाँ आए हैं। आपका मेरी इस तरह फिक्र करना ही वैलेन्टाइन डे का सबसे बड़ा तोहफा है?" उसके चेहरे पर खुशी का अतिरेक नाच रहा था।
    उधर माइक पर मेहरा जी घोषणा कर रहे थे-
  " वेलेंटाइन डे बेस्ट कपल अर्वाड गोज़ टू मिसेस आरती एंड मिस्टर अजय।"
    तालियों गूँज रही थी।
   आरती और अजय के हृदय प्यार से भरे और आँखें खुशी से भीग रही थीं। 
 
 ©®सपना सी.पी. साहू "स्वप्निल"
इंदौर (म.प्र.)
लेखक के बारे में
सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख