Daily Horoscope
✕

मैं डर जाता हूं जब....

Written By WD
Updated: रविवार, 14 जुलाई 2013 (16:47 IST)
FILE


यकीन मानिए,
मुझे नहीं पता डर क्या होता है
लेकिन यह भी नहीं कि मैं डरता नहीं
मैं डर जाता हूं जब कान तक पहुंचती है पिताजी की आवाज
' अब थकने लगा हूं मैं' क्योंकि उन्हें देखा है
कभी न थकने के अंदाज में
डर जाता हूं, जब हमेशा 'छोटे ठाकुर' के भोग का इंतजाम करने वाली मां कहती है
कहीं भगवान है भी या नहीं, है तो सुनता क्यों नही?

डरता हूं जब हमउम्र साथी करने लगते हैं
बीमा पॉलिसियों और मे‍डिकल कवर की बात
कहते हैं-' तूने तो बहुत कम 'कवर' लिया है
तब तो और भी डर जाता हूं
जब सामने बड़ा हुआ छोटू किसी से कहता है
' जिंदगी का तो नतीजा ही सिफर है, दोस्त'

और तब तो बुरी तरह डर जाता हूं जब
चौथी में पढ़ रहा बेटा
हिन्दी में वाक्य बनाकर पूछता है
पापा, इसका फ्यूचर टेंस क्या होगा?
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?