sundarkand
✕

गणतंत्र दिवस पर कविता : भारत नया बनाएँगे....

Updated: बुधवार, 26 जनवरी 2022 (10:12 IST)
क़तरा-क़तरा लहू बहा है आज़ादी को पाने में
फिर;लगे वर्ष २ , ११ माह ,१८ दिवस विधी बनाने में
कर उपयोग अधिकारों का कर्तव्यों को निभाएँगे
देश प्रेम में नतमस्तक  हम वतन से प्रीत निभाएँगे 
कर बुलंद हौसला फिर से भारत नया बनाएँगे।
जगत गुरु हम पदासीन थे,सिरमौर विश्व हम बन जाएँगे
अनंत असीम शक्तियों को अपनी फिर से हम अपनाएँगे
चरक बराह मिहिर सुश्रुत से  व्यक्तित्व गढ़े फिर जाएँगे
शून्य दशमलव औषधियों के वोही सूत्र दोहराएँगे
नव निर्माण करेंगे फिर विकसित श्रेणी में आएँगे
बंजर हुई इस भूमि को फिर से उपजाऊ बनाएँगे
खेतिहर फिर श्रमबूँदों से पैदावार बढ़ाएँगे 
त्याग विदेशी कम्पनियों को देशी माल अपनाएँगे
आर्थिक ,सामाजिक समरसता से देश को लाभ पहुँचाएँगे
अखंड एक्य सूत्र में बंधकर भारत नया बनाएँगे
हम प्रभुत्व संपन्न -सम्प्रभु संविधान का मान बढ़ाएँगे 
मान विधी के नीति-नियमन कर्तव्यों को निभाएँगे
कर अधिकार सुनिश्चित संबल पर हित ना बिसराएँगे
नहीं बनेगे मूक दर्शक विद्रोह से अलख़ जागाएँगे
राष्ट्र चेतना जागृत कर जनतंत्र का पाठ पढ़ाएँगे
देशप्रेम की “रीत” निभाकर वतन से “प्रीति” निभाएँगे।
भारत नया बनाएँगे हम भारत नया बनाएँगे ।।
लेखक के बारे में
प्रीति दुबे
शिक्षिका (दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख