ramcharitmanas

ऑपरेशन सिंदूर पर कविता : सिंदूर मिटाने वाले सुन

Updated: गुरुवार, 8 मई 2025 (11:45 IST)
सिंदूर मिटाने वाले सुन,
सिंदूर सदा जगमगाएगा, 
ऑपरेशन सिंदूर तुझे,
समूल नष्ट कर जाएगा।।
 
चूड़े की चमक, मेहंदी की महक, 
को जान नहीं तू पाएगा, 
तेरा नापाक लहू तुझको, 
अब अपना रंग दिखाएगा।।
 
करके कायरता घुसा मांद में, 
गीदड़ ही कहलाएगा,
अब चीर फाड़ के सिंह तुझे, 
तेरी औकात बताएगा।।
 
है धर्म सिखाता हमें सदा,
निर्दोष न सताया जाएगा,
लेकिन तेरा वह हश्र करेंगे,
मौत को तू गिड़गिड़ाएगा।।
 
फौज बढ़ रही तुझे रौंदने,
सोच कहां छुप पाएगा,
अब शेरों की दहाड़ से सुन, 
पूरा आकाश गूंजाएगा।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: poem on operation sindoor : सिंदूर का प्रतिशोध

ALSO READ: कुंडलियां छंद : मांग भरा सिंदूर
 
लेखक के बारे में
ज्योति जैन
लेखिका स्वतंत्र तथा वामा साहित्य मंच-इंदौर की सचिव हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख