Daily Horoscope
✕

हिन्दी कविता :बच्चा और युद्ध

Updated: शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (16:26 IST)
चारों तरफ छिड़ी हुई है
जंग/तबाह हो रहे हैं
शहर-दर-शहर
मारे जा रहे हैं अनगिनत
बेकसूर नागरिक।
घरों में कैद हैं/डरे-सहमे लोग
खिड़कियों से झांक रहा है
बच्चा/देख रहा है
कोहराम मचाते 
बम-मिसाइलों को
वह नहीं जानता कि
आखिर, क्यों हो रहा है युद्ध?
डरा-सहमा बच्चा
मां-बाप से जिद करता है
बारी-बारी कि रोक दो
ये सारा विध्वंस,
क्योंकि वह दुनिया में 
सबसे ताकतवर समझता है
मां-बाप को-
उम्मीद है उसे/वे रुकवा सकते हैं
युद्ध/जैसे रोक देते हैं
आसानी से घर के झगड़े
कर लेते हैं हल
बड़ी से बड़ी समस्याएं,
बच्चे की बार-बार जिद पर
लाचारी से खामोश हैं
मां-बाप/नम हो जाती हैं
उनकी आंखें
कैसे बताएं वे बच्चे को कि
धरती के तथाकथित
'ईश्वरों' के बीच है युद्ध
जो नहीं समझते
प्यार-मानवता की भाषा,
वह जानते हैं तो सिर्फ और सिर्फ
ताकत की भाषा
चाहते हैं सिर्फ-
वर्चस्व, विस्तार और प्रभुत्व!

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
सुबोध श्रीवास्तव
परिचय : जन्म- 4 सितंबर 1966, शिक्षा- परास्नातक। 'आज' (हिन्दी दैनिक), कानपुर में कार्यरत। कई पुस्तकों का प्रकाशन, देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। दूरदर्शन, आकाशवाणी से प्रसारण। गणेश शंकर विद्यार्थी अतिविशिष्ट सम्मान प्राप्त तथा 'काव्ययुग' ई-पत्रिका का संपादन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख