Hanuman Chalisa
✕

संक्रांति पर कविता : पर्व ऐसा मनाए

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (15:12 IST)
आओ ऐसी पतंग उड़ाएं
सरहद के सब भेद मिटाएं
चाहत रहे न कोई बाकी
उत्सव ऐसा आज मनाएं
आओ ऐसी..................
 
अपनी अपनी पतंग उड़ाएं
कभी न कोई पैंच लड़ाएं
आसमान का रंग दे दामन
प्रेम प्रीत सब पर बरसाएं
आओ ऐसी...............
 
भाईचारे की गुहार लगाएं
प्यार लुटाए हिंसा मिटाएं
होगी शांति वैश्विक रूप से
स्नेह की ऐसा मांझा बनाएं
आओ ऐसी..................
 
हद की उचाँई पर ले जाएं
कटने का न भय सताएं
उम्मीदों की चरखी बनाकर
गगन जमी का मेल कराएं
आओऐसी...............
 
उलझे रिश्तों के सुलझाएं
पर्व ऐसा कुछ कर जाएं
बैर भाव सब पीछे छूटे
बीता सतयुग फिर आ जाएं
आओ ऐसी..................
 
स्वच्छ आकाश में इसे लहराएं
मुरगे की कलगी पहनाएं
इन्द्रधनुष के रंगों में मिलकर
दो रंगी दुनियां को सजाएं
आओ ऐसी..................
 
मजंर ऐसा नभ पर छाए
पतंग डोर संग रास रचाएं
"मधु"मिठास रिश्तों में भरकर
तिल गुड़ जैसे सब मिल जाएं
आओ ऐसी..................
******
            ||मधु टाक||

लेखक के बारे में
मधु टाक
स्वतंत्र लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख