biodatamaker

कविता : एक साहित्यिक गोष्ठी का सारांश

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (15:34 IST)
शहर के तमाम बुद्धिजीवियों 
कथाकारों और कवियों ने 
हिन्दुस्तान की समस्याओं 
को लेकर संगोष्ठी की
मंच पर हिन्दुस्तान का 
नक्शा लगा हुआ था 
किसी ने बताया कि नक्शे के 
इस भाग पर भुखमरी की समस्या 
तो किसी ने बताया इस भाग पर 
बेरोजगारी है कोई किसी हिस्से पर 
हुए बलात्कार की घटना से 
परेशान था तो कोई किसी का 
किसी स्थान पर हुए आत्महत्या और 
मानवाधिकारों के उल्लंघन से 
हुआ बुरा हाल था 
संगोष्ठी के बाद खानपान 
और पीने का दौर चला 
और बुद्धिजीवियों ने पी-पीकर 
अनेक बोतलों को खाली कर 
सभी समस्याओं को उन्हीं बोतलों में बंद कर दिया। 
और इस बीच हिन्दुस्तान का 
नक्शा अब जमीन पर गिरकर फड़फड़ा रहा था।
लेखक के बारे में
राकेशधर द्विवेदी

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख