biodatamaker

Beauty Tips : पार्टी के हिसाब से मेकअप करें

Updated: गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (10:34 IST)
किसी भी ऑकेशन में जाने के लिए सबसे पहले एक ही ख्याल आता है कि उस खास ऑकेशन के लिए कैसा मेकअप किया जाए या कैसे खुद को सवारा जाए जिसमें आपका ड्रेसअप, आपका हेयर स्टाइल व आपका आई मेकअप सब मायने रखता है।
 
हर पार्टी के लिए आपको उस हिसाब से मेकअप करना जरूरी होता है, जो हम सभी जानते हैं। यदि आप बर्थडे पार्टी में जा रही हैं, तो आप उस हिसाब से सिंपल रेडी होना पसंद करती है। वहीं आप अपने फ्रेंड्स के साथ जा रही हैं, तो उस हिसाब से आप तैयार होना पसंद करती हैं, तो वहीं नाइट पार्टी में कैसा हम मेकअप करें या किन बातों का ध्यान रखें?
 
इस बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती तो आइए नाइट पार्टी में कैसे तैयार हो सकते हैं या किन बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए, जानते हैं। कैसे अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं आप? नाइट पार्टी मेकअप में किन बातों का रखें ख्याल-
 
नाइट पार्टी में आपका मेकअप बोल्ड हो सकता है। इसके लिए आप अपनी आंखों को हाईलाइट कर सकती हैं  और अपनी आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं, जो आपको बोल्ड लुक देने में मदद करेगी, साथ ही आपकी आंखों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी।
 
रेड लिपस्टिक
 
अधिकतर महिलाएं रेड लिपस्टिक को पसंद करती हैं, साथ ही रेड लिपस्टिक आपको बोल्ड लुक देने में मदद करती है। रेड लिपस्टिक का चयन आप ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ कर सकती हैं। यदि आप डार्क लिपस्टिक लगा रही हैं, तो आंखों को हैवी लुक न दें, क्योंकि ऐसा करने पर यह आपको ओवर मेकअप लुक दे सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब आप लिपस्टिक डार्क लगा रही हैं, तो आंखों को ज्यादा हाईलाइट न करें।
 
हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देती है। एक अच्छी हेयर स्टाइल आपको परफेक्ट लुक देने में काफी मदद करती है इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें, साथ ही आप अपने बालों में कर्लर्स, स्ट्रेट हेयर के साथ ही बन भी ट्राई कर सकती हैं।
 
ऑफ शोल्डर ड्रेस पर जरूर पहनें नेक पीस, क्योंकि ऑफ शोल्डर ड्रेस पर नेक पीस बहुत बढ़िया लगते हैं और इस बात का ध्यान रखें कि जब आप नेक पीस पहनें तो बहुत हैवी ईयररिंग्स का चुनाव न करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख