suvichar

जीवन के सफर को खुशनुमा बनाती कविता : कामना...

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (12:26 IST)
दोस्ती के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा


 
एक ही सफर के हैं सवार सब
हम चलें हैं कोख से मसान तक
आसान ये सफर, बनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा

यह भी पढ़ें - दो मौलिक कविताएं : लोग
 
एक ही हो गीत जिसको सब कहें
एक ही हो ताल जिसपे सब चलें
एक ही वजह हो जिसपे सब हंसे
संग-संग सब खिलखिलाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा 
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
 
रोशनी हो हर जगह जहान में
न जंग हो न ताप हो न डर ही हो
शोक क्लेश सबके मिट जाएं तो अच्छा
दिल सबके मुसकुराएं तो अच्छा
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
 
कामयाब हों सभी, सभी दुलारें हों
सभी की राह में चांद तारें हों
उम्मीद के दीये जलाएं तो अच्छा
हौसलों को हम बनाएं तो अच्छा
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
 
हम कमा रहे हैं पाप-पुण्य को
और चुकाते जिंदगी के मूल्य को
चोरों से खुद को बचाएं तो अच्छा
फर्ज-कर्ज दोनों निभाएं तो अच्छा,
प्यार के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा
दोस्ती के गीत गुनगुनाएं तो अच्छा
हम सब एक हो जाएं तो अच्छा। 
लेखक के बारे में
श्रीमती गिरिजा अरोड़ा
स्वतंत्र लेखिका.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख