biodatamaker

हिन्दी कविता : कहर बरसना चाहिए इन आर्थिक लुटेरों पर...

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (15:37 IST)
'उनका' संकल्प है कि भेजकर ही रहेंगे वे,
हर भ्रष्टाचारी को जेल की सलाखों में।
जिन्होंने अर्जित की है अनाप-शनाप संपत्ति,
झोंक कर धूल प्रशासन की/कानून की आंखों में।।1।।
 
खूब किया उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग,
धज्जियां उड़ा कर जनता के विश्वास की।
फिर भी आज तक वे बने रहे 'माननीय',
करके इंतिहा मर्यादा/नैतिकता के उपहास की।।2।।
 
करते रहे इस भोले देश के साथ वे धोखा,
देखिए तो! उनकी संपत्तियों का है न ओर-छोर।
अब तक बने रहे दूध के धुले वे, अग्रगण्य,
चिल्ला-चिल्ला कर नए पदधारियों के लिए 'चोर-चोर'।।3।।
 
अब खुल रही है कलाई उन सब की,
बड़े-बड़े धुरंधर वकील भी न दिला पाए उन्हें जमानत। 
मानो या न मानो, भोले जन-मन की कसैली हाय,
अंततः बरपाएगी इन लुटेरों पर घोर कयामत।।4।।
 
कौन हैं, कितने हैं, कहां-कहां पर छुपे हैं ये,
निश्चय ही ढूंढ लेंगे इन्हें कानून के लंबे हाथ।
ये सफेद-पोश डाकू हैं, अर्थव्यवस्था के घुन,
नहीं होनी चाहिए कोई रियासत/मुरव्वत इनके साथ।।5।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख