sawan somwar

डिफेंस बजट पर हिन्दी कविता

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (16:34 IST)
खबर है कि डिफेंस बजट में बढ़ोतरी के ऐलान में। 
षड्यंत्र देख उभरा है जनविरोध पाकिस्तान में।
 
भोली, नासमझ जनता को रखा जाता रहा है वहां,
किसी न किसी भुलावे में। 
कभी धर्म के, कभी जिहाद के बहकावे में।
 
सेना कुतर-कुतरकर करती रही है निरंतर राष्ट्र को खोखला। 
परजीवी ऑक्टोपस जैसी, देकर पड़ोसी देश से खतरे का हवाला।
 
आतंकवादी समूहों का कहर फैला हुआ है वहां हर गांव, हर शहर में। 
जैसे हवा में प्रदूषण का जहर फैल जाता है देशभर में।
 
अर्थव्यवस्था है दिवालिया, भारी कर्जे में देश,
कर-संग्रह नगण्य, जनमानस परेशां है। 
उस आत्मघाती देश के लिए कोई सूरत-ए-निजात कहां है।
 
चीनी अजगर निगल रहा है उसकी धरती, किसी न किसी बहाने से। 
इकॉनॉमिक कॉरिडोर का झांसा देकर (या समृद्धि के सपने दिखा)
ग्वादर पोर्ट के बन जाने से।
 
अब भारत-चीन की निकटता, उनके लिए अनपेक्षित असमंजस है। 
इन उजागर होते धोखों से जन-मन में खलबली है, कशमकश है।
 
ताजा खबर है कि पहली बार रक्षा बजट बढ़ाए जाने पर जनविरोध की सुगबुगाहट है। 
गर यह सच है तो वहां यह जनचेतना की स्वागतयोग्य आहट है।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख