ramcharitmanas

नया साल लाए हैं

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (18:08 IST)
फिर से पुराना साल बिदा कर
फिर से नया साल लाए हैं,
कुछ उम्मीदें और कुछ सपने
अबकी बार भी सजाए हैं...
 
जबकि दुनिया एक-दूजे पर
बम बरसाने लग गई
हर इक दिल में अब जबकि
दहशत-सी छाने लग गई
ऐसे में बरसाने हम कुछ,
श्रद्धा-सुमन ही लाए हैं
फिर से पुराना साल बिदा कर......
 
भूख मिटेगी रोटी की अब
कोई न भूखा सोएगा,
अपना नसीबा कोस-कोस
अब कोई कभी न रोएगा
हँसने के दिन आए हैं अब,
आँसू बहुत बहाए हैं
फिर से पुराना साल बिदा कर......
 
छोड़ दो ये खींचा-तानी सब
मिल-जुलकर सब काम करो,
इक-दूजे के दर्द को जानो
इक-दूजे से प्यार करो
फूल से भर दो उन राहों को,
जिनपे काँटे बिछाए हैं
फिर से पुराना साल बिदा कर...
लेखक के बारे में
दिनेश 'दर्द'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख