Hanuman Chalisa

होली पर कविता : हर चेहरा खुशरंग है...

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (12:45 IST)
होली के हुड़दंग का, बड़ा अजब है हाल,
हर चेहरा खुशरंग है, जीवन बना गुलाल।
 
गालों पर साजन मले, प्यारे-प्यारे रंग,
गोरी इठलाती चले, चढ़ी प्रेम की भंग।
 
टेसू फूले डाल पर, ले होली के गीत,
सरसों पीले बिछ गए, अब तो मिलो मनमीत।
 
होली में तुम न मिले, छूटा मन का धीर,
साजन तुम कब आओगे, मलने मुझे अबीर।
 
बरसाने की गोपियां, ये गोकुल के लाल,
होली में ऐसे मिले, फागुन हुआ गुलाल।
 
कृष्ण पिया बचकर भगे, पीछे राधा नारि,
दोनों हाथों रंग है, कैसे बचें मुरारि।
 
होली की यादें मिलीं, अमराई की छांव,
जब से साजन तुम गए, सूने-सूने गांव।
 
चुनरी-धानी पहनकर, निकली गोरी आज,
न जाने किस पर गिरे, इन नयनन की गाज।
 
गोरी पर चढ़ता गया, प्रेम पिया का रंग,
जीवन खिलता पुष्प है, मन में भरी उमंग।
 
रंगों के इस पर्व में, करो मधुर व्यवहार,
जीवन को सुरभित करे, होली का त्योहार।
 
फगुनाहट चढ़ने लगी, मन में उठे तरंग,
बासंती मौसम हुआ, प्रिय उल्लास उमंग।
 
सरहद पर साजन लड़े, रखें देश का मान,
होली में इन सभी का, देश करे सम्मान।
 
फागुन पिचकारी भरे, मौसम खिला बसंत,
पिया संग होली खेलती, मन उल्लास अनंत।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख