ganesh chaturthi

कविता : इस होली में...

Updated: रविवार, 11 मार्च 2018 (14:39 IST)
उत्तर पूर्व में बी.जे.पी हुई मज़बूत ,इस होली में। 
उजागर हुई नीरव-चौकसी की काली करतूत, इस होली में ।।
ऐसी खेली सी.बी.आई. ने लट्ठमार होली,
धुल गया पी.चिदम्बरम का पूत,इस होली में ।।1।।
 
केजरीवाल के ढीठ गुर्गों का मिटा गुमान,इस होली में। 
उपचुनाव ही लड़ने तक कांग्रेस का सिमटा अरमान,इस होली में ।।
उधर आतंकवाद की ग्रे-लिस्ट में शामिल किये जाने पर ,
बेचैन / रुआंसा है पाकिस्तान ,इस होली में ।।2 ।।
 
पी.एन.बी. के हादसे से बैंकों की विश्वसनीयता हुई धूल,इस होली में। 
गीतांजली में फँसा पैसा हुआ बेवसूल,इस होली में ।।
इस घोटाले का लांछन अमिट होगा इस सरकार पर,
सारे ज्ञानी भी कर रहे हैं कुबूल, इस होली में ।। 3 ।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख