Hanuman Chalisa

नई कविता - तस्वीर

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (16:26 IST)
तस्वीर का जीवन से
गहरा नाता है हमारा ।
 
बचपन से ही 
हो जाता है तस्वीरों से
सामना हमारा ।
 
घर-बाहर और हर कहीं 
दिखाई देती है विविधता भरी तस्वीरें ।
तस्वीरों से ही भरते हैं 
जीवन में विचारों के रंग 
माता-पिता और गुरुजन हमारे।
 
घर में लगी देवी-देवताओं और
बुजुर्गों की तस्वीरें सिखाती है -
श्रद्धा, प्रेम, अनुशासन और 
हिल-मिल कर रहना तो 
पढ़ाई के दौरान चित्रों से ही आती हैं - 
दक्षता, समझ और दुनियादारी।
प्रेरणा भी मिलती हमको 
तस्वीरों से महापुरुषों की।
 
अलावा इसके, 
बनती-बिगड़ती है तस्वीरें
मन में भी हमारे।
यह हो सकती हैं किसी की भी
जो ले जाती है - 
घृणा, प्रेम या आदर्श के रास्ते पर।
 
इन्हीं रास्तों पर चलते-चलते
गुजर जाती है जिंदगी हमारी
और हो जाते हैं 
हम भी एक दिन तस्वीर।
 
इसलिए कहता हूं-तस्वीर का 
गहरा नाता है जीवन से हमारे
जब बनना ही है अंत में तस्वीर तो
बनें ऐसी तस्वीर, जो दे सके प्रेरणा
आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी को।
 
तो करेंगे न प्रयास आज से
बनें जब भी तस्वीर हम
पूजित हो वह 
जन-जन में, मन-मन में।
लेखक के बारे में
देवेन्द्र सोनी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख