Hanuman Chalisa

ग़ज़ल : सब्र आ जाए इस उम्मीद में ठहर गया कोई

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (16:47 IST)
- डॉ. रूपेश जैन 'राहत'
 
सब्र आ जाए इस उम्मीद में ठहर गया कोई
पास होकर भी कैसे बेख़बर गुजर गया कोई
 
नज़र कहां वो मुझको जो तलाश करती रही
सख्त राहों पे शायद ख्वाब बिखेर गया कोई
 
तिलिस्मी हो गए इशारे उनकी नज़र के अब
देखिए आके तमन्नाएं बर्बाद कर गया कोई
 
क्या क्या निकला कड़वाहट से भरी बातों में
आज सुनके इल्ज़ाम दिल से उतर गया कोई
 
शौक से बिठाई महफिल अन-मनी सी रही
मिरा ज़िक्र 'राहत' खैर चैन से घर गया कोई

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख