ramcharitmanas
✕

हिन्दी कविता : बाएं हाथ का खेल

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (18:00 IST)
पंकज सिंह
आसान जिंदगी को मुश्किल में डालना
मानो बांए हाथ का खेल है दिखाना
 
जले पर नमक छिड़क कर उकसाना
आग में घी डालकर और भड़काना
 
चिल्ला कर आसमान सिर पर उठाना
आमने-सामने लड़ने की चुनौती देना
 
जीती हुई बाजी हार कर शोक मनाना
चिड़ि‍या के खेत चुगने पर आंसू बहाना
 
दूसरे की किस्मत लिखने का फैसला करना
अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारना
 
जिस डाल पर बैठे उसे ही काट डालना
सोने के अंडे की चाह में मुर्गी हलाल करना
 
गंजे के सिर पर बाल उगाने की कोशिश करना
सरपट दौड़ती जिंदगी को पटरी से उतारना
 
आसान जिंदगी को मुश्किल में डालना
मानो बांए हाथ का खेल है दिखाना

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख