Hanuman Chalisa
✕

नई कविता : संस्कार और स्वभाव

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (14:47 IST)
देवेन्द्र सोनी 
 
कहीं भी, कभी भी 
और किसी से भी अक्सर हमको
यह उपदेश मिल ही जाता है-
जरूरी है बच्चों को 
संस्कारित करना ।
 
ठीक भी है उनका इस तरह
सचेत करते रहना ।
 
माता-पिता करते भी हैं 
दिन-रात, पूरे जतन से 
बच्चों को संस्कारित 
करने की समान कवायद ।
 
विवश करता है, सोचने को यह
फिर क्यों नहीं मिलता उन्हें
एक ही संस्कार में पले-बढ़े
बच्चों से समान परिणाम ?
 
देखा समझा तो होगा ही इसे भी 
एक जाता है मंदिर में तो 
उसी घर का दूजा जाता है
मयखाने में !
 
सोचा है कभी इसका कारण
देने से पहले किसी को
संस्कारों की दुहाई/समझाइश
या कोसते हैं - केवल कोसने के लिए
किसी भी माता पिता को।
 
कहना चाहता हूं 
ऐसे लोगों से -
गहरा संबंध होता है 
संस्कारों का स्वभाव से हमारे ।
 
समझना होगा इसे, स्वभाव से ही 
बनते-बिगड़ते हैं संस्कार 
प्रभावित होता है जिससे
पूरा जीवन हमारा और परिवार का।
 
सफल बनना-बनाना है यदि इसे तो
बदलना ही होगा हमको वह स्वभाव 
जिसके रहते, खो जाते हैं संस्कार कहीं 
और भटक जाते हैं हम यहां-वहां ।
 
स्वभाव से बनते हैं संस्कार 
संस्कार से नहीं बनता स्वभाव
समझने के लिए इसे -
ले लें पौधा गुलाब का, जिसमें
होते हैं पुष्प भी और कांटे भी ।
 
एक-सी परवरिश के बावजूद भी
पुष्प बिखेरता है - सुगंध 
और कांटे देते हैं चुभन 
यही है संस्कार और स्वभाव 
मेरी नजर में। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख