ramcharitmanas
✕

हिन्दी कविता : ये ढूंढ ही लाता है...

Updated: मंगलवार, 23 जून 2015 (17:52 IST)
ये पकड़ता है इंसान 
ये पालता है आत्मा 


 
ये लांघता है सीमा 
ये सताता है कर्म 
 
बर्फ-सा ठंडा, अग्नि-सा गर्म, श्याम-श्वेत एहसास, 
अनोखा, अनदेखा, आजाद, अनियंत्रित
 
ये बहाता है आग 
ये जनता है आकांक्षा
ये पालता है मरुस्थल
ये थामता है तूफां
 
घने सपनों के कोहरे में, चीत्कार कर पुकारता
हर पल भेदता हृदय, फिर तोड़ता अपार
 
ये कुचलता है अविश्वास 
ये निचोड़ता है बंधन 
ये चौंकाता है जीवन 
ये बांधता है आस
 
चीनी-सा मीठा, नीम-सा कड़वा
मिर्ची-सा तीखा, नींबू-सा खट्टा 
 
ये रतिदेवी-सा ललचाता है 
ये वशीभूत कर तड़पाता है 
ये बातों से बहलाता है 
ये शिकार बना फंसाता है 
 
नसों में रेंगता, हृदय में घूमता
स्वेच्छा को दबाता, भावों को सताता
 
ये गलाता है अहं
ये दफनाता है गुमान
ये चुभाता है चिंता 
ये गिराता है झूठ 
 
कामदेव के धनुष-बाण-सा 
किसी भी पल चल जाता है 
 
ये आत्मा गिरफ्त में लेता है 
ये काल से जीवन खींचता है 
ये मध्यरात्रि में सिसकता है 
ये सूर्योदय में कूंजन करता है 
ये महासागर शांत करता है 
ये सुस्थिर लहर लाता है 
 
गोधूलि बेला के आगमन पर 
खुशियां घर में भर लाता अपार 
 
ये जमाता है विश्वास
ये रिझाता है एहसास 
ये ढांकता है उम्मीद
ये छिपाता है जज्बात
 
सौभाग्य नयन भिगाता, आंसू-मुस्कान के साथ 
नित नव गीत सुनाता भूल पुरानी बात 
 
ये पीछा करता है 
ये ढूंढ ही लाता है 
ये भीतर समाता है 
ये गुदगुदाता है 
ये खुद से 'निर्जन'
खुद को मिलवाता है। 

 
लेखक के बारे में
तुषार रस्तोगी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?