biodatamaker

हिन्दी कविता : अहंकार के नाग

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (15:54 IST)
अहंकार के कई फन फैले हैं
शेषनाग की तरह
मेरे सिर पर झूलते हैं, फुफकारते हैं
लोगों को डराते हैं
अहंकार के ये नाग निकलते हैं
अंदर से फुसकते हुए।
 
एक नाग मेरे व्यक्तित्व को
दुनिया का सबसे प्रभावशाली
घोषित करता है
दूसरा नाग मुझे बहुत बड़ा शिक्षक बताता है
तीसरा नाग हमेशा सम्मान दिलाता रहता है
चौथा नाग मुझे सर्वश्रेष्ठ
साहित्यकार घोषित करता है।
 
सारे अहंकार के नाग
मुझे मदहोशी का जहर
पिलाकर मदमस्त कर देते हैं
और मेरे लिए दूसरे बहुत
नीचे हो जाते हैं तुच्छ से जीव
नागफनी की तरह।
 
अहंकार के कंटीले पौधे
उगे हैं मेरे अस्तित्व में
मेरे अस्तित्व पर उगी ये नागफनी
खुरचती है मेरे अंतस को
लहूलुहान करती है मेरे मन को
मुझे दूसरों की बुराई अच्छी लगती है।
 
मुझे अपने सिवा किसी का भला पसंद नहीं है
मुझे अपनी सही आलोचना भी जहर लगती है
मैं अपने अलावा किसी के बारे में नहीं सोचता
मैं सफलता का पूरा श्रेय स्वयं लेना चाहता हूं।
 
मैं चाहता हूं कि लोग मुझे जानें
मैं सिर्फ वही काम करता हूं
जिसमें मुझे प्रमुखता मिले
मुझे दूसरों को नीचा दिखाने में
अपनी महत्ता सिद्ध होती दिखती है।
 
मैं हमेशा दूसरों को शिक्षा देता रहता हूं
अपनी असफलता के लिए
मैं हमेशा दूसरों को दोष देता हूं।
 
धीरे-धीरे मेरा 'मैं' बहुत विशाल अट्टालिका बन गया
जहां पर सिर्फ मैं हूं और मेरे अट्टहास गूंजते हैं
उस विशाल भवन में कैद मेरा 'मैं'
घिरा है जहरीले नागों से।
 
और मेरे अहम की नागफनी फैलती जा रही है
मेरे व्यक्तित्व की सीमाओं पर
उस नागफनी की बाड़ के अंदर
एक शिशु सिसक रहा है।
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख