Hanuman Chalisa

वामा साहित्य मंच का अनूठा आयोजन : नदियों को सहेजें, नदियां हैं अनमोल

वामा साहित्य मंच ने बात की देश की प्रमुख नदियों पर.....उनके संरक्षण पर...उनके पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व पर..ऑनलाइन सम्पन्न इस आयोजन में जब 25 के करीब नदियों की धारा बही तो हर कोई उसमें भीग कर आनंदित और संकल्पित हो उठा....
 
इंदौर के सख्त लॉकडाउन का पालन करते हुए वामा की सखियाँ मिली गूगल मीट पर। 
 
सदस्यों ने देश भर की 25 नदियां सूचीबद्ध की और प्रत्येक सदस्य ने एक नदी का चयन कर उसके पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हुए उस पर अपनी एकल रचना प्रस्तुत की...किसी ने कविता के माध्यम से,किसी ने लघुकथा के द्वारा,किसी ने कहानी से तो किसी ने लेख,संस्मरण,पत्र,अनुभव,आत्मकथ्य या ललित निबंध के जरिए अपनी बात अभिव्यक्त की....
 
इस तरह वामा साहित्य का मंच जीवंत हुआ भारत की प्राण धारा नदियों से। भारत की नदियाँ इस देश की प्राचीन सभ्यताओं का एक महत्वपूर्ण अंग है.... नदियाँ हमारे देश के लगभग सभी धार्मिक स्थलों को जीवन देने वाली है...
 
सदस्यों ने हर नदी का उद्गम स्थल,लंबाई, मार्ग,मुहाना आदि तथ्यात्मक जानकारी अत्यंत खूबसूरती से बुनी और विविध विधाओं से नदी का चित्रण किया। आरंभ में सरस्वती वंदना की जगह नदियों पर वंदना प्रस्तुत की निकिता गौर ने।
 
वामा साहित्य मंच की अध्यक्ष अमर खनूजा चड्डा ने स्वागत उद्बोधन दिया ....
 
इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दी

1.गरिमा दुबे-नर्मदा,2.कोमल रामचंदानी-गंगा, 3.उषा गुप्ता-कालीसिंध, 4.सरला मेहता-क्षिप्रा, 5.अनीता जोशी-यमुना, 6.शारदा मंडलोई-ताप्ती,7.निरुपमा त्रिवेदी-चम्बल,8.आशा गर्ग-अलकनंदा,9.हंसा मेहता-सरयू,10.ज्योति जैन-ब्रह्मपुत्र, 11.अंजू श्रीवास्तव- सोनभद्र,12.चंद्रकला जैन-चिनाब,13.प्रतिभा जैन- सरस्वती, 14.किसलय पंचोली-तुंगभद्रा,15.शीरीन-ताप्ती,16.निरुपमा नागर-तीस्ता,17.रुपाली पाटनी-सतलज,18.मंजू व्यास-कोसी,19.सारिका सिंघानिया-महानदी,20.प्रीति दुबे-भागीरथी,21. बकुला पारेख- पेरियार नदी, 22.मंजिरी निधि-झेलम, 23 माधवी तारे-मां नर्मदा पर गीत.....
 
संचालन स्मृति आदित्य ने किया। सचिव इंदु पाराशर ने अगले कार्यक्रम की सूचना दी। कोलाज बनाया निकिता ने। इस ऑनलाइन आयोजन में तकनीकी सहयोग दिया प्रतिभा जैन ने। आभार माना डॉ.दीपा मनीष व्यास ने.....
 
पर्यावरण दिवस पर सभी ने प्रकृति के 5 तत्वों का अपने-अपने स्तर पर संरक्षण का संकल्प लिया....नदियों को प्रदूषण से  बचाने का शुभ संकल्प लिया...

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख