Hanuman Chalisa

Indore literature festival: मैं नीलोत्पल, लेखक बनने की कहानी

नवीन रांगियाल
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (15:57 IST)
Nilotpal Mrinal
Indore literature festival seconds day 202: 'इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल सीजन- 7 के दूसरे दिन के सत्र में दिव्य प्रकाश और संतोष सिंह ने की लेखक नीलोत्पल मृणाल से चर्चा की।
 
ALSO READ: Indore literature festival  इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन की चित्रमय झलकियां
150 लोगों की परवाह मत कीजिये, डेढ़ करोड़ लोग आपको पढ़ेंगे। हम तो हिंदी के डकैत कहलाते हैं। सिर्फ पाठक वर्ग ही आपको लेखक बनाता है। लेखक को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।
 
यह बात नीलोत्पल मृणाल ने नीलोत्पल बनने की कहानी विषय पर आयोजित सत्र में कही। उनसे चर्चा कर रहे थे दिव्य प्रकाश और संतोष सिंह बात कर रहे थे। 

Nilotpal Mrinal
उन्होंने कहा, कि दुनिया का सबसे बेहतरीन उपन्यास पढ़कर अच्छा उपन्यास नहीं लिखा जा सकता। आप तो रेसिपी पढ़िए, राजनीति पढ़िए, समाज शास्त्र पढ़िए। मैंने उपनिषद पढ़ा। मैंने नास्तिकवाद को पढ़ा, जैन को पढ़ा। बुद्ध को पढ़ा। पश्चिम में लितसे को पढ़ा। 
 
मैंने औघड़ किताब गांव में रहते हुए लिखी है। दरसअल मौलिकता खत्म हो जा रही है। मेरी यात्रा की सबसे अहम बात यह है कि अगर आपको लेखक बनना है तो हमको पढ़ने के बाद भूगोल, इतिहास, समाज शास्त्र पढ़िए। 
 
आपका कहन मायने रखता है। आपकी शैली मायने रखती है। किसी को दोहराइये नहीं। खुद का मौलिक लिखिए। बस यही मेरे लेखक बनने की यात्रा है। 
 
मुझ पर आरोप लगते हैं कि मैं गायक बनना चाहता था, इसलिए अब अपनी किताबों के जरिये गाने के शौक पूरा कर रहा हूँ। ऐसा नहीं है मैं ज़िंदगी की रुचि पूरी कर रहा हूँ। 
 
अंत में उन्होंने जगत माटी का ढेला रे गीत सुनाया। बता दें कि इस साल नीलोत्पल मृणाल की एक नई किताब यार जादूगर आयी है। वे युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं।
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख