Daily Horoscope
✕

डायबिटीज रोगियों के लिए खास 10 ड्रिंक्स

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (16:14 IST)
Healthy Drinks For Diabetic Patient: डायबिटीज के रोगियों को खानपान में विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि इस रोग में मीठे का सेवन करना बहुत ही खतरनाक माना गया है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक होता है। इसके साथ ही डायबिटीज से किडनी और यूरिन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जानिए खास 10 ड्रिंक्स।
 
 
1. ग्रीन टी : ग्रीन टी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। यह दिल के साथ टाइप 2 डायबिटीज के लिए भी बहुत लाभदायक है।
 
2. करेला का ज्यूस : डायबिटीज के रोगियों के लिए करेले का ज्यूस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यह शुगर के लेवर को मेंटेन करने में काफी मददगार होती है। यह यूरिन और ब्लड में शुगर को कंट्रोल करता है। इसी के साथ यह पेट की कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।
 
4. चुकंदर : चुकंदर का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसी के साथ यह शरीर में ब्लड की कमी को भी पूरा करता है। 
 
5. नारियल पानी : नारियल पानी में विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, सोडियम और मैग्नीज जैसे खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। इसी के साथ यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा हेल्दी ड्रिंक है।
6. खीरा : खीरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी1, विटामिन सी और एमिनो एसिड पाया जाता है। खीरे का जूस गर्मी, संक्रमण, सूजन कम करने और अर्थराइटिस में भी फायदेमंद है। इसी के साथ यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा हेल्थ ड्रिंक है।
 
7. जामून : डायबिटीज के रोगियों के लिए जामून खाना या जामून का ज्यूस पीना और उसकी गुटली के पावडर का ज्यूस पीना भी फायदेमंद है। परंतु इसका किस तरह उपयोग करना चाहिए यह किसी जानकार से पूजकर ही करें।
 
8. नाशपाती : ग्लेसेमिक इंडेक्स के मुताबिक नाशपाती का ज्यूस डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अच्छा ऑप्शन है। बेहतर होगा इसे छिलके सहित खाया जाए।
 
9. संतरे : इसका भी ग्लेसेमिक इंडेक्स डायबिटीज़ के हिसाब से है। इससे विटामिन सी और फायबर मिलता है।
 
10. चेरी : इसका ग्लेसेमिक इंडेक्स बहुत कम है और न्यूट्रिएंट्स जबरदस्त। इसे खाया जा सकता है।
 
डिस्कलेमर : उपरोक्त ज्यूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वेबदुनिया इस प्रचलित जानकारी की पुष्‍टि नहीं करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख