sundarkand

रंगबिरंगी होली पर पढ़ें मजेदार चुटकुले...

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (17:26 IST)
रंगरंगिला चटपटा जोक : लट्ठमार होली
 
एक घर से पति-पत्नी के हंसने की कुछ ज्यादा ही आवाजें आती रहती थीं। मोहल्ले के कई लोग एकत्र होकर उनके यहां खुशहाली का राज जानने पहुंचे।
 
मोहल्ले वालों की जिज्ञासा को शांत करते हुए पति बोला- बहुत सरल है, हमारे यहां मेरी बीबी बेलन, चिमटा आदि फेंककर मारती है। हम लट्ठमार होली खेलते हैं...! अगर मुझे लग जाता है तो वो हंसती और नहीं लगता है तो मैं हंसता हूं। 
 
`````````` 
होली के चटपटे जोक्स : मेहबूबा मेहबूबा
 
योगा स्वामी दामदेव को गाने गाने का बेहद शौक था। 
 
चाहे जब अल्हड़-फक्खड़ होकर बेसुरी आवाज में गाने लगते। 
 
होली की तरंग में, कुछ-कुछ रंग में और कुछ-कुछ भंग में चले जा रहे थे गाते हुए -'मेहबूबा मेहबूबा ..... ' 
 
छपाक!!! एक नाले में गिर गए... 
 
अब उनकी कांपती आवाज आ रही थी....मैं डूबा, मैं डूबा....।  
 
````````````````````` 
होली का फंकी चुटकुला : संडे इज ए 'होली डे...'
 
झक्की हर संडे को होली खेलता था। मंकी ने पूछा- ओए, तेनू हर संडे को होली क्यों सूझती है? 
 
झक्की बोला, ' अबे, तूने नहीं सुना, संडे इज ए 'होली डे...' । 
 
```````````````````` 
फनी होली एसएमएस  : दारू छोड़ दूं... 
 
आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं 
आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं..., 
लेकिन किसके पास???? 
सभी दोस्त साले कमीने हैं...
होली के पहले ही पी जाएंगे...। 
 
```````````````````````````` 
 
होली पर चुटकुला : रंग-रंगीला ब्वॉयफ्रेंड
 
रंगीली (अपने ब्वॉयफ्रेंड से)- खुद पर रंग लगवाने का क्या लोगे?  
ब्वॉयफ्रेंड (शरारत से)- ज्यादा नहीं बस चार किस...!  
रंगीली- और पानी भी डालूं तो...! 
ब्वॉयफ्रेंड - बस 10 किस...  
रंगीली (शैतानी से)- आ जाओ दादी, बाहर तुम्हारी रंग लगाने की इच्छा पूरी कर लो...।  
 
--------------------- 
चटपटा जोक : रंग की बाल्टी
 
एक आदमी को हाईवे के बीचोबीच सफेद पट्टियां पोतने का काम दिया गया। 
पहले दिन उसने 6 ‍मील तक पुताई की। 
अगले दिन 3 मील और उसके अगले दिन मात्र 1 मील की ही पुताई की। 
जब उसके ठेकेदार ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने जवाब दिया- मैं इससे ज्यादा और जल्दी काम नहीं कर सकता। 
हर अगले दिन मुझे अपनी रंग की बाल्टी तक आने के लिए ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। 
--------------------- 

Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख