sundarkand

बीवी को तोहफ़ा दें या न दें : लोटपोट कर देगा जोक

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (15:52 IST)
बीवी के जन्मदिन या करवा चौथ, शादी का तोहफ़ा हर साल का सबसे बड़ा सवाल क्यों होता है...आइए जानते हैं कुछ टिप्पणी बीवी की... 
 
तोहफे में घड़ी दी...
बीवी: समय देखने से क्या मिलेगा... मेरा समय तो तभी से खराब हो गया जब मैंने तुमसे शादी करी।
पति: Shocked
 
तोहफे में गह़ना दिया...
बीवी: फालतू पैसों की बर्बादी करी... पुरानी डिजाइन के है। वैसे भी मैं कौन सा कुछ पहन पाती हूं... आखिरी बार तो तुम्हारी साली की शादी में 2 महीने पहले पहने थे।
पति: Confused
 
तोहफे में मोबाइल दिया...
बीवी: मेरे पास तो पहले से हैं, और वैसे भी तुम्हारा वाला ज्यादा अच्छा है।
पति: ठीक हैं, तो मैं बदल कर मेरे जैसा ला देता हूं।
बीवी: रहने दो, महंगा होगा। वैसे भी मुझे उसके फंक्शन्स समझ नहीं आते।
पति फिर चिंतित
 
तोहफे में सेन्ट/ डिओ दिया
बीवी: ये नहीं नहाने वालों के चोंचले हैं... और ये मुझे देकर साबित क्या करना चाहते हो?
पति का सिर चकराया
 
तोहफे में रेशमी साड़ी दी...
बीवी: ये कौन पहनता है आजकल? 
कभी कभार किसी त्योहार या शादी ब्याह में पहनेंगे फिर रखी रहेगी।
पति के दिमाग का दही
 
तोहफे में सूट दिया...
बीवी: फिर पैसों की बर्बादी... इतने सारे सूट पड़े पड़े सड़ रहे हैं। इसको भी रखने का सिर दर्द ले आए...
पति के सिर मेंं दर्द
 
तोहफे में गुलदस्ता दिया...
बीवी: ये फूल पत्ती में क्यों पैसे बहा आए? इससे अच्छे फूल तो बाहर गमले में लगे हैं।
 
पति बाहर गमले से फूल ले आया...
बीवी: ये क्यों तोड़ दिया? दिखने में कितने अच्छे लगते थे और वैसे भी मैंने इसे कल सुबह की पूजा के लिए छोड़ा था।
पति का हाल खराब
 
तोहफे में कुछ नहीं दिया
बीवी: आज क्या दिन है?
पति: गुरुवार 
बीवी: ऊहुं .. तारीख?
पति: 10 Oct...
बीवी: तो?
पति: तो... हैप्पी एनीवर्सरी...!!
बीवी: बस? मेरा तोहफ़ा कहां है? 
बेचारा पति चकराया हुआ घूम रहा है बाहर...

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख