sawan somwar

Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का इतिहास और 2025 की थीम

Written By WD Feature Desk
Published: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (17:16 IST)
History of Hindi Diwas in Hindi: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस हिन्दी भाषा के महत्व और उसके प्रचार-प्रसार को समर्पित है। इसका इतिहास भारत के संविधान से जुड़ा हुआ है। यह दिन हमें हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने और उसे गर्व के साथ अपनाने के लिए प्रेरित करता है।ALSO READ: Hindi Diwas 2025: भारत की पहचान है हिन्दी, पढ़ें हिन्दी दिवस पर सबसे बेहतरीन और रोचक निबंध
 
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का इतिहास : महात्मा गांधी ने साल 1918 में एक हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहा था। उस दौरान में आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी भाषा भारत राजभाषा थी। गैर हिन्दी राज्यों ने अंग्रेजी को राजभाषा से हटाने का विरोध किया। पं. जवाहरलाल नेहरू के अपने कार्यकाल में 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्‍ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति मिली।
 
26 जनवरी 1949 को, भारतीय संविधान सभा ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुये हिन्दी को भारत संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। इस निर्णय का उद्देश्य देश की विविधताओं के बीच एक भाषा को एकता के सूत्र में पिरोना था। उन्होंने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को औपचारिक रूप से संघ की राजभाषा के रूप में अपनाया।

यह निर्णय बाद में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में शामिल किया गया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। फिर 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाने है। सन् 1949 के बाद 1950, 1951 और 1952 में हिन्दी दिवस नहीं मनाया गया था। 
 
इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद, हिन्दी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए कई कदम उठाए गए। इस महत्वपूर्ण दिन की याद में, 1953 से हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।ALSO READ: 14 September Hindi Day: 'हेय' की नहीं 'हित' की भाषा है हिन्दी
 
कुछ प्रमुख तथ्य:
 
• राजभाषा का दर्जा: हिन्दी को भारत की राजभाषा (आधिकारिक भाषा) का दर्जा दिया गया है, न कि राष्ट्रभाषा का।
 
• पहला हिन्दी दिवस: पहला हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
 
• विश्व हिन्दी दिवस: इसके अलावा, 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1975 में नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
 
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2025 की थीम: हर साल हिन्दी दिवस को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है जो हिन्दी भाषा के विकास और उसके महत्व से जुड़ी होती है। वर्ष 2025 में- 'हिन्दी: राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत' थीम होने की उम्मीद है। आमतौर पर, ये थीम हिन्दी को डिजिटल दुनिया से जोड़ने, तकनीकी शिक्षा में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने, हिन्दी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने तथा नए क्षेत्रों में हिन्दी के विस्तार पर जोर देगी। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Hindi Diwas 2025: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर सोशल मीडिया पर शेयर करें ये 15 शानदार शुभकामना संदेश और बढ़ाएं हिन्दी का मान
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख