Hanuman Chalisa

Hindi Day 2024: राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, जानें 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (08:09 IST)
Highlights  
 
प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिंदी दिवस किस तिथि पर मनाया जाता है। 
पहला हिंदी दिवस आधिकारिक तौर कब मनाया गया था।
14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में क्यों मनाया जाता है।

ALSO READ: हिंदी दिवस पर निबंध : हृदय की भाषा है हिंदी, जानमानस की अभिलाषा है हिंदी
 
Hindi Day 2024: हर साल 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति मिली थी। और हिंदी को राजभाषा का दर्जा 1950 में मिला था।

सन् 1953 से वर्धा के अनुरोध पर संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। अत: इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित है।
 
वर्ष 1918 में महात्मा गांधी ने एक हिंदी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कहा था। जब हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जा रहा था, तब मुख्‍य रूप से दक्षिणी राज्‍यों और पूर्वोत्‍तर में हिंदी के विरूद्ध आवाज उठी थी। उस दौरान में आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी भाषा भारत राजभाषा थी। गैर हिंदी राज्यों ने अंग्रेजी को राजभाषा से हटाने का विरोध किया। 
 
1949 के बाद 1950, 1951 और 1952 में हिंदी दिवस नहीं मनाया गया था। वहीं 1953 में आधिकारिक रूप से पहला हिंदी दिवस मनाया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा संसद भवन में 14 सितम्बर 1953 को आधिकारिक रूप से हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। तभी से प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
संविधान की धारा 343 (1) के अनुसार हिंदी और लिपि देवनागरी भारतीय संघ की आधिकारिक भाषाओं में से एक भाषा है। भारत के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में  हिंदी बोली और समझी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 60.22 करोड़ लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। 
 
राष्ट्रीय हिंदी दिवस थीम 2024 : National Hindi Day 2024 Theme
 
आपको बता दें कि हर साल हिंदी दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2024 में इस बार हिंदी दिवस की थीम 'हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक' (From traditional knowledge to artificial intelligence) तय की गई है। इसका मतलब भारत के पारंपरिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकी प्रगति तथा खास तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र को जोड़ने में हिंदी भाषा की भूमिका पर जोर देना है। वहीं कई जगहों पर हिंदी दिवस 2024 की थीम को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की जाने की बात भी कहीं जा रही है।

हिंदी दिवस एक खास अवसर होता है जो हिंदी के उपयोग को विभिन्न क्षेत्रों, जैसे कि सरकारी कार्य, प्रौद्योगिकी में प्रयोग जैसे- कीबोर्ड, माउस, टचस्क्रीन, मेनू, ग्राफिकल यूजर इंटरफेस, आदि तथा शिक्षा और दैनिक संवाद में बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना और लोगों द्वारा हिंदी को अधिक तथा सतत रूप से अपनाना और उपयोग करना ही इस दिन का उद्देश्य है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: 'हिंदी दिवस' पर पढ़ें हिंदी में बेहतरीन कविता
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख