Hanuman Chalisa

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें, जानिए पांच तरीके

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (12:57 IST)
गर्मी में तरबूज खाना अच्छा होता है। वैसे तरबूज गर्मी में ही आते हैं। बाजार में जब हम तरबूज लेने जाते हैं तो समस्या यह रहती है कि कैसे पहचानें कि यह तरबूज मीठा है या नहीं? अक्सर तरबूज बेचने वाले एक कटा हुआ तरबूज आपको चखाकर सभी तरबूज के मीठे होने का दावा करते हैं लेकिन यह सही नहीं है। आओ हम बताते हैं कि मीठे तरबूज को कैसे पहचानें।
 
1. तरबूज के ऊपर सफेद, पीले और नारंगी कलर के धब्बे पाए जाते हैं। इस धब्बे वाले तरबूज पके हुए और मीठे होते हैं। दरअसल, यह वह तरबूज होता है, जहां तरबूज जमीन पर रखा होता है। 
 
2. अक्सर लोग समझते हैं कि बड़ा बड़ा तरबूज ज्यादा मीठा होता है लेकिन यह अर्द्धसत्य है। इसलिए छोटा तरबूज लें, वो ज्यादा मीठा होता है।
 
3. तरबूज की पूंछ दर्शाती है कि वो कितना पका है। हरी पूंछ का मतलब कि तरबूज जल्दी पकने वाला है। सूखी पूंछ का मतलब है कि वो पूरी तरह से पक गया है।
 
4. कच्चा तरबूज देखने में गाढ़े रंग का और ज्यादा चमकदार होता है जबकि पका तरबूज ऐसा नहीं होता है। कच्चे तरबूज की खाल थोड़ी पक्की या मजबूत होती है। 
 
5. तरबूज खरीदते समय लोग उसे थपथपाकर देखते हैं। तरबूज को अंगुलियों के जोड़ों से हल्के से खटखटाकर आवाज सुनें। एक बढ़िया पका हुआ तरबूज, कच्चे तरबूज की तुलना में तेज आवाज पैदा करता है। अगर आवाज हल्की या दबी-सी आए तो मतलब तरबूज कच्चा है।
 
तरबूज के लाभ : तरबूज जहां आपके शरीर की गर्मी को छांटता है वहीं इसे खाने से शरीर में पानी का स्‍तर ठीक बना रहता है यानी हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती है। यह त्‍वचा व बालों के लिए फायदेमंद है। इसके और भी कई लाभ हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख