ramcharitmanas

ये 5 सब्जियां हैं गर्मी के मौसम में फायदेमंद

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (15:20 IST)
गर्मी के मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। हालांकि इस मौसम में सब्जियों के कुछ ही विकल्प होते हैं, लेकिन यह 5 विकल्प हैं आपकी सेहत के लिए बेहतरीन। जानिए कौन सी 5 सब्जियां हैं गर्मी के मौसम में लाभकारी -  
 खट्टे नींबू के 10 मीठे गुण, आपको जरूर जानना चाहिए
 
1 लौकी - गर्मी के मौसम में पाच संबंधी समस्याओं में लौकी बेहद फायदेमंद है। इसमें पोटेशि‍यम, सोडियम और विटामिन सी के साथ ही जरूरी पोषक तत्व और भरपूर पानी होता है। यह आपका वजन कम करने में भी मददगार साबित होगी।
लौकी के यह 8 फायदे हैं कमाल के
 
2 गोभी - गर्मी के मौसम में गोभी की सब्जी आपके पाचन में मदद करेगी और कब्जियत से निजात भी दिलाएगी। यह फाइबर और पोषक तत्वों से भरी होती है।
फूल गोभी के 10 बेशकीमती स्वास्थ्य लाभ



3 कैरी - इस मौसम में कच्चे आम यानि कैरी की आवक शुरू हो जाती है और इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। कैरी की सब्जी या चटनी ही नहीं इसका पना बनाकर पीने से आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं।
कैरी का पना पीने के 5 फायदे, जरूर जानिए
 
4 पत्तेदार सब्जियां - गर्मी में हरी पत्तेदार सब्जियां वैसे तो कम होती हैं, लेकिन इनका सेवन इस मौसम में फायदेमंद होता है। यह पानी और पोषण की कमी नहीं होने देता और आापको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 
5 ककड़ी - ककड़ी के अलग-अलग प्रकार अपने आप में फायदों से भरे हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाकर शरीर में नमी बनाए रखने में मददगार है साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचाने में भी सहायक है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख