ramcharitmanas
✕

खाली पेट बिल्कुल न खाएं ये 10 चीजें

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (17:19 IST)
बेहतर सेहत के लिए आप कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप उनसे जुड़े नियमों का भी पालन करते हैं? यदि नहीं करते, तो आपको सावधान रहने की  जरुरत है। कुछ चीजों का सेवन खालीपेट करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है, वेबदुनिया में जानिए कौन सी हैं वे चीजें -
  
 
1 सोडा - सोडा में उच्‍च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। अगर आप इसे खाली पेट पी लेंगे तो मतली आ सकती है और आपको असहज महसूस हो सकता है। इसलिए कोशि‍श करें कि इसका प्रयोग खाली पेट बिल्कुल न करें।
 
यह भी पढ़ें  : सोडा पीते हैं, तो इसे जानने के बाद छोड़ देंगे
 
2 टमाटर - टमाटर में एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाली पेट खाने पर शरीर में रासायनिक क्रिया हो सकती है जो पेट में अघुलनशील जैल का निर्माण कर देती है। यही जैल पेट में स्टोन बनने का कारण बन जाता है।
 
यह भी पढ़ें  : लाल टमाटर के 5 फायदे और टिप्स, जरूर पढ़ें
 
3 दवाएं - अक्सर आपने डॉक्टर्स को सलाह देते हुए सुना होगा, कि खाली पेट दवाओं का सेवन न करें। खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड के साथ ही शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें  : जानिए होमियोपैथी दवाओं के 5 नुकसान
 
4 शराब - खाली पेट शराब का सेवन करना सुरक्षि‍त नहीं है। ऐसा करने पर पेट में जलन होने के साथ ही अपचन और पेट संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। शराब का सेवन खाली पेट न करें।


5 मसालेदार - कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।

यह भी पढ़ें :  होंठो का रंग बताता है सेहत के यह 5 राज

 
6 कॉफी - खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हो, तो एक गिलास पानी ही पी लें।

यह भी पढ़ें : तो ये है ग्रीन कॉफी ! जानिए इसके 5 फायदे
 
7 चाय - जिस प्रकार कॉफी पीना अच्‍छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी न पिएं। चाय में उच्च मात्रा में एसिड होता है जिसकी वजह से पेट में दर्द पैदा हो सकता है।


8 दही - दही स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है, लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना हानि भी पहुंचा सकता है। खाली पेट दही खाना, पेट में मरोड़ उठने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

यह भी पढ़ें : दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण
 
9 केला - खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।

यह भी पढ़ें : जवां बने रहना है तो खाएं शकरकंद
 
10 शकरकंद - शकरकंद में टैनिन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी महसूस हो सकती है।5 मसालेदार - कभी भी खाली पेट किसी भी प्रकार के चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नेचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख