Hanuman Chalisa

काली मिर्च तो सुना होगा, क्या कभी सफेद और गुलाबी मिर्च के बारे में सुना है? जरूर पढ़ें

Published: बुधवार, 12 जून 2019 (15:10 IST)
भारतीय रसोई में काली मिर्च का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हीं मसालों में और भी तरह की मिर्चियां होती है जैसे सफेद, हरी और गुलाबी, जिनका इस्तेमाल कम ही लोगों को पता है। आइए, आपको बताएं अन्य रंगों की मिर्चियों के बारे में -
 
 
1 सफेद मिर्च -
 
ये छोटी फली होती है। इसे कच्चा तोड़कर कुछ समय पानी में भिगोया जाता है जिस से कि उसकी ऊपरी परत मुलायम होकर हट जाए। ये हल्की तीखी होती है और इसका इस्तेमाल क्रीम सॉस, मसले हुए आलू, हल्के रंग और क्रीम युक्त व्यंजनों में किया जाता है।
 
2 हरी मिर्च -
 
जब फली हरे रंग की होती है, तभी ये तोड़कर सुखाई जाती है। इस अवस्था में ये काफी खुशबूदार होती है जो किसी फल की तरह महकती है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल सॉस, सूप, सलाद ड्रेसिंग, आलू सलाद और पास्ता में किया जाता है। फ्रांस के व्यंजनों में ये मुख्य सामग्री होती है। 
 
3 गुलाबी मिर्च -
 
ये मिर्च पेरूवियन पेड़ से मिलती है। ये सुंदर गुलाबी रंग की होती है, इसे भोजन को सजाने और रंगत लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ये सलाद ड्रेसिंग, सूप, डिजर्ट, सॉस या हल्के रंग के भोजन में ऊपर से डाली जाती है। इसे तेज आंच में पकाने पर इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए इसे धिमी आंच पर पकाया जाता है।
 
4 लंबी काली मिर्च -
 
इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे, ये काफी तेज व गर्म होती है। इसका इस्तेमाल हम कई तरह की सब्जियों व व्यंजनों में डालने के लिए करते है। भारत, नेपाल, उत्तरी अफ्रीका, मलेशिया और इंडोनेशिया में भोजन में इस्तेमाल की जाती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख