biodatamaker

Anti aging food : खाने की 10 चीजें जो आपको जवान बनाए रखेंगी

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2023 (18:45 IST)
How to stay young forever : दुनिया में ऐसी कई फूड या खाद्य पदार्थ है जिन्हें खाते रहने से आपके चेहरे पर कभी झुरियां नहीं पड़ेगी। इसी के साथ आप सदा जवां बने रहेंगे। हालांकि एक शोध से यह भी पता चला है कि प्राचीकाल के लोग ऐसे फूड खाते थे जिसमें ओमेगा 3 और जिनसिंग होता था। इसे खाकर वे लंबी उम्र तक ताकतवर बने रहते थे।
 
1. पपीता- हमें यह बात अच्छी तरह पता है कि पपीता पेट के लिए अच्छा होता है। पर इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। यह आपकी डेड स्किन को हटाता है। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनकर ग्लो करने लगती है। इसमें पपाइन नाम का एक एंजाइम होता है जो आपको दीर्घायु बनाने में सहायक है।
 
2. अनार- अनार में विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। अनार खून को शुद्ध करने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है। यह औषधीय गुणों से पूर्ण फल है।
 
3. ब्रोकली : इसमें विटामिन सी, फोलेट, फाइबर और कैल्शियम है जो पेट को साफ कर त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 
 
4. मछली: ट्यूना, सार्डिन, हेरिंग, लेक, ट्राउट, मैकेरल, सैल्मन जैसी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जिससे उचित मात्रा में खाने से त्वचा जवान बनी रहती है।
 
5. टमाटर: यह भी एंटी एजिंग फूड है। इसमें लाइकोपिन है। इसके अलावा इसमें त्‍वचा को जवान बनाए रखने वाले सारे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह विटामिन सी का भी भरपूर स्रोत है।
 
6. ब्लूबैरी : इसमें विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में है और एंथोसायनिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। यह त्वचा की उम्र को घटाने में सहायक है। यह आपको हमेशा जवान बनाए रखने में सक्षम है।
 
7. पालक : इसमें आयरन के साथ ही फॉलिक एसिड होता है जो डीएनए रिपेयर करने में मदद करता है, जिसके चलते एजिंग का प्रोसेस भी धीमा पड़ने लगता है। यह आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 
 
8. ड्राई फूड : ड्राई फूड में बादाम, किशमिश, मूंगफली, खुबानी, खजूर और अखरोट ही एकमात्र ऐसे सूखे मेवे हैं जो इम्यूनिटी के लिए लाभदायक होने के साथ एंटी एजिंग के लिए फायदेमंद है।
 
9. जिनसेंग : जिनसेंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जड़ी बूटियों में से एक है। इसकी जड़ों को एशिया और उत्तर अमेरिका में कई बीमारियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और थकान से निपटने के लिए यह बहुत गुणकारी माना जाता है। यह ऐसे बाजार में नहीं मिलता है। यह किसी टेबलेट या टॉनिक में मिलता है।
 
10. दही : दही को भी एंटी एजिंग फूड में शामिल किया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से एजिंग का प्रोसेस एकदम से धीमा पड़ने लगता है। यह त्वचा के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

अगला लेख