Hanuman Chalisa
✕

जूस पीने की जगह फल खाएं, मधुमेह ही नहीं कई बीमारियां भगाएं

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (13:34 IST)
डाइबिटीज के मरीजों के लिए जूस पीने से ज्यादा फायदेमंद है, फलों का सेवन...। एक शोध में इस बात का पता चला है कि ज्यूस पीने के बजाए साबूत फल खाने से मधुमेह से ग्रसित होने का खतरा अपेक्षाकृत कम होता है। 
 
शोधकर्ताओं के अनुसार जामुन, अंगूर, सेब और नाशपाती के नियमित सेवन से मधुमेह के (टाइप टू श्रेणी) या इंसुलिन पर निर्भर न रहने वाले मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है, लेकिन इसके ठीक विपरीत अत्यधिक मात्रा में फलों का ज्यूस पीने वाले व्यक्तियों के इस रोग से ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। 

यह भी पढ़ें :  कैंसर से बचा सकती है कॉफी, जानिए कैसे...
 
ब्रिटिश, अमेरिकी और सिंगापुर के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने अपनी शोध रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। टाइप टू मधुमेह, मधुमेह का सबसे सामान्य प्रकार है। 
 
लगभग 25 साल से इस शोध मे लगे इन अनुसंधानकर्ताओं ने नर्स, पेशेवर और देखरेख करने वालों समेत लगभग 1.87.000 लोगों की स्वास्थ्य की नियमित जांच की और प्रश्नावली के जरिए इस नतीजे पर पहुंचे हैं। शोधकर्ताओं ने लोगों के खाने की आदतें, वजन, धूम्रपान की आदतें, शारीरिक गतिविधियों और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देकर अध्ययन किया और इस नतीजे पर पहुंचे हैं। इस शोध की रिपोर्ट को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल बीएमजे में प्रकाशित किया गया जिसमें 6.5 प्रतिशत लोग मधुमेह से प्रभावित हुए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख