गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Health Benefits, Types Of Vitamin B, Natural Food
Written By

Vitamin B Complex: कितने तरह के होते हैं बी कॉम्‍पलेक्‍स और कैसे मिलेगा आपके शरीर को, जानिए फायदे

Vitamin B Complex: कितने तरह के होते हैं बी कॉम्‍पलेक्‍स और कैसे मिलेगा आपके शरीर को, जानिए फायदे - Health Benefits, Types Of Vitamin B, Natural Food
शरीर को विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट्स शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर को एनर्जी देने के लिए ये सभी पोषक तत्व जरूरी हैं। अगर शरीर में किसी भी एक पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इनका सेवन और इस्‍तेमाल जरूरी है।

1- विटामिन B1 (थायमिन)- स्वस्थ रहने के लिए शरीर को रोज 1 मिलीग्राम विटामिन बी1 की जरूरत होती है। विटामिन B1 शरीर में शुगर को कंट्रोल करता है। दिमाग को हेल्दी रखने और न्यूरोटांसमीटर को ठीक बनाए रखने के लिए भी विटामिन बी1 जरूरी है। विटामिन बी1 के लिए दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज शामिल कर सकते हैं।

2- विटामिन B2 (रिबोफ्लेविन)- एनर्जी बढ़ाने और शरीर में जरूरी एंजाइम बनाने में विटामिन B2 मदद करता है। विटामिन B2 आंखों को स्वस्थ रखने, तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी विटामिन बी2 मददगार है। शरीर में विटामिन बी2 की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर और अंडा, पत्तेदार हरी सब्जियों शामिल कर सकते हैं।

3- विटामिन B3 (नायसिन)- पावरफुल एंटी एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है विटामिन बी3। ये प्रोटीन, फैट और कार्ब्स को सही तरह से ग्रहण करने में मदद करता है। विटामिन बी3 से पाचन तंत्र और नर्वस सिस्टम भी हेल्दी रहता है। गेहूं, मशरूम, मटर, अंडे, मछली, सूरजमुखी के बीज, एवोकाडो जैसी चीजों में यह होता है।

4- विटामिन B5 (पैन्टोथेनिक एसिड)- विटामिन बी5 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है। जो एंजाइम्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को मेटाबॉलाइज़ करने में मदद करता है। विटामिन बी5 के लिए मशरूम, अंडा, शकरकंद, दालें, नट्स, मूंगफली, एवोकैडो और रेड मीट शामिल करें।

5- विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन)- विटामिन बी6 बहुत जरूरी है। इससे ब्लड हेल्थ में सुधार होता है। विटामिन बी6 से लाल रक्त कोशिकाओं में सुधार और हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद मिलती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद मिलती है। यह छोले, आलू, फिश अनाज, सोयाबीन में होता है।

6- विटामिन B7 (बायोटिन)- बायोटिन को विटामिन बी7 या बी8 भी कहते हैं। वजन घटाने में और फैट को ब्रेक करने में विटामिन बी7 मदद करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉंग बनता है। विटामिन बी7 के लिए मशरूम, अंडे की जर्दी, सैल्मन फिश, नट्स, पालक, केला, सेब, बीन्स, ब्रोकली और दूध जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ खा सकते हैं।

7- विटामिन B9 (फोलेट)- विटामिन बी9 जिसे फोलेट या फोलिक एसिड कहते हैं। प्रगनेंसी में शिशु के विकास और हेल्थ के लिए फोलिक एसिड जरूरी है। इसके अलावा बालों के झड़ने और कैंसर जैसी समस्याओं को दूर करने में भी फोलिक एसिड मदद करता है। अंडे, पालक, केला, पत्तेदार साग, बीन्स, ब्रोकली, अनाज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मटर और सिट्रिक फलों को शामिल कर सकते हैं।

8- विटामिन B12 (कोबालामिन)- सर्कुलेटरी सिस्टम और नर्वस सिस्टम को फिट रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है। विटामिन बी 12 से कोशिकाओं को एक्टिव बनाने में भी मदद मिलती है। यह पनीर, दूध, मीट, दही, काजू, तिल, ब्रोकली, सी फूड और फिश में होता हैं।