Hanuman Chalisa

कम उम्र में शादी करने वाली महिला के बच्चे भी करते हैं जल्दी शादी

Written By WD
Updated: सोमवार, 1 अगस्त 2016 (12:44 IST)
वॉशिंगटन। एक अध्ययन की मानें तो ऐसे लोग कम उम्र में शादी करना पसंद करते हैं जिनकी  मां ने कम उम्र में शादी की हो, लेकिन ऐसा तब होता है, जब मां की शादी सफल रही हो
अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार ऐसी महिलाएं जिनकी  शादी भले ही कम उम्र में हुई हो, लेकिन जिनकी शादी नहीं टिक पाती है या जिनका तलाक हो  जाता है, उनके बच्चे शादी करने का निर्णय देर से लेते हैं। शायद वे अपने माता-पिता की  गलती को दोहराने से बचने के लिए ऐसा करते हैं। 
 
एक अध्ययन के अनुसार शादी के निर्णय को लेकर व्यक्ति अपनी मां की शादी, तलाक और जीवनसाथी चुनने के निर्णय से बहुत प्रभावित रहता है। अध्ययन में 2,581 मां और 3,914  बच्चों को शामिल किया गया था।
 
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जिन बच्चों की मां की शादी कम उम्र में हुई होती है और शादी  सफल रहती है, वे खुद भी 20 वर्ष की उम्र तक या उससे पहले शादी के बंधन में बंध जाना  चाहते हैं। जिन बच्चों की मां की शादी तो कम उम्र में हो जाती है लेकिन फिर तलाक भी हो  जाता है, वे शादी करना तो चाहते हैं लेकिन कम उम्र में नहीं।
 
अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता के तलाक को देखकर अपने जीवन  साथी के मामले में निर्णय करने में अधिक समय की जरूरत महसूस हो सकती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख