Hanuman Chalisa

रेशम के कीड़ों का बुना पर्दा, दूर करेगा बहरापन

Updated: सोमवार, 29 मई 2017 (17:55 IST)
मेलबर्न, 29 मई :भाषा: सुनने की क्षमता लौटाने और इसमें सुधार करने के लिए वैज्ञानिकों ने पहली बार रेशम के कीड़ों का इस्तेमाल किया है।
 
क्रॉनिक मिडिल ईयर डिसीज और कान का पर्दा फटने जैसी समस्याओं से दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। इनसे पीड़ित लोगों की सुनने की क्षमता तो प्रभावित होती ही है, संक्रमण जैसी कई जटिलताएं भी हो जाती हैं जिनसे हर वर्ष 30,000 लोगों की मौत हो जाती है।
 
अब वैज्ञानिक कान का पर्दा फटने जैसी तकलीफदेह समस्या को दूर करने और सुनने की क्षमता लौटाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विज्ञान और रेशम के कीड़ों की मदद से एक छोटा सा उपकरण ईजाद किया है जिसका नाम है क्लियरड्रम। यह दिखने में और आकार में कॉन्टैक्ट लैंस की तरह है।
 
मार्कस एटलस के नेतृत्व में ईयर साइंस इंस्टिट्यूट ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ऐसा सिल्क इंप्लांट बनाया है जिस पर मरीज की अपनी कोशिकाएं विकसित हो सकती हैं। इससे कान के पर्दे में सुधार आ जाता है।
 
कई वषरें के परीक्षण के बाद इंप्लांट ने व्यक्ति के कान के असली पर्दे के मुकाबले और बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता प्रदर्शित की है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख