बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Blood donation, blood, world blood donation day,
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (18:01 IST)

रक्‍त दान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते होंगे

Blood donation
रक्‍त दान एक बेहद अहम काम है। इससे किसी की जान बच सकती है तो वहीं रक्‍त दान करने वाला भी स्‍वस्‍थ्‍य रहता है। यह एक ऐसी व्‍यवस्‍था है जो खासतौर से गरीब परिवारों के मरीजों के काम आती है। ऐसे में हर व्‍यक्‍ति को रक्‍त दान के लिए तैयार रहना चाहिए।

आइए जानते हैं रक्त दान यानी ब्लड डोनेशन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

1. रक्त दान करते हुए डोनर के शरीर से केवल 1 यूनिट रक्त ही लिया जाता है।
2. एक औसत व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट यानी (5-6 लीटर) रक्त होता है।
3. कई बार केवल एक कार एक्सीडेंट (दुर्घटना) में ही, चोटील व्यक्ति को 100 यूनिट तक के रक्त की जरूरत पड़ जाती है।
4. एक बार रक्त दान से आप 3 लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।
5. भारत में सिर्फ 7 प्रतिशत लोगों का ब्लड ग्रुप 'O नेगेटिव' है।
6. 'O नेगेटिव' ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर कहलाता है, इसे किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
7. इमरजेंसी के समय जैसे जब किसी नवजात बालक या अन्य को खून की आवश्यकता हो और उसका ब्लड ग्रुप ना पता हो, तब उसे 'O नेगेटिव' ब्लड दिया जा सकता है।
8. ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया काफी सरल होती है और रक्त दाता को आमतौर पर इसमें कोई तकलीफ नहीं होती हैं।
9. कोई व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता हैं।
10. रक्त दाता का वजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर आदि चीजों के सामान्य पाए जाने पर ही डॉक्टर्स या ब्लड डोनेशन टीम के सदस्य आपका ब्लड लेते हैं।
11. अगर कभी रक्त दान के बाद आपको चक्कर आना, पसीना आना, वजन कम होना या किसी भी अन्य प्रकार की समस्या लंबे समय तक बनी हुई हो तो आप रक्त दान ना करें।
12. पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्त दान कर सकती हैं।
13. हर कोई रक्त दान नहीं कर सकता। यदि आप स्वस्थ हैं, आपको किसी प्रकार का बुखार या बीमारी नहीं हैं, तो ही आप रक्त दान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : जानिए महत्व और खास तथ्य